फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच को वापस लाने पर जोर, डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क से मांगी मदद

Wed, 29 Jan 2025 09:22 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

आईएसएस पर फंसे दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जल्दी वापसी के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से मदद मांगी है। इसकी जानकारी एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। 
विज्ञापन
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जल्दी वापसी को लेकर मदद मांगी है। मस्क ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को जल्दी वापस लाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


बाइडन पर उठाए सवाल
एलन मस्क ने एक सोशल मीडिया में कहा कि भयानक है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने इन दोनों को इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष स्टेशन पर छोड़ा हुआ था, जबकि नासा ने पहले ही महीनों पहले स्पेसएक्स से इन्हें वापस लाने के लिए कहा था। साथ ही मस्क ने कहा कि वे दोनों को जल्द से जल्द घर वापस लाएंगे।



मस्क ने कहा कि नासा ने हमेशा यह कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री फंसे नहीं हैं और वे स्वस्थ और अच्छे मूड में हैं। सुनीता और बुच को 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर यान से अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भेजा गया था, लेकिन उड़ान में कुछ दिक्कतें आईं और अंत में यह तय किया गया कि स्टारलाइनर को वापस लाना बहुत जोखिम भरा था। फिर, नासा ने स्पेसएक्स से इन दोनों को वापस लाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


फ्रीडम नामक कैप्सूल से आएंगे यात्री
साथ ही स्पेसएक्स के क्रू-9 मिशन में विलियम्स और विल्मोर को शामिल किया गया, लेकिन इसमें भी कई देरी हुईं। अब मस्क ने कहा कि वे इन दोनों को जल्द ही स्पेसएक्स के 'फ्रीडम' नामक कैप्सूल से आईएसएस से वापस लाने का काम करेंगे।

क्यों हो रही देरी, एक नजर
बता दें कि बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर आईएसएस के लिए रवाना हुए थे। केवल 10 दिनों तक चलने वाली इस उड़ान को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के बाद, नासा और बोइंग ने अंतरिक्ष यान में समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए हफ्तों तक काम किया, लेकिन अंततः यह निर्णय लिया गया कि स्टार्टलाइनर को चालक दल के साथ वापस लाना बहुत जोखिम भरा था।

इसके बाद, अगस्त 2024 में, अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की कि उसने स्पेसएक्स से विलियम्स और विल्मोर को स्पेसएक्स क्रू-9 कैप्सूल में घर लाने के लिए कहा है। नासा ने सितंबर में स्पेसएक्स ड्रैगन पर लॉन्च होने वाले चार क्रू सदस्यों में से दो को हटाकर दो अंतरिक्ष यात्रियों को क्रू-9 में शामिल कर लिया। हालांकि, दिसंबर में एक और देरी हुई, क्योंकि स्पेसएक्स को नवीनतम ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर काम करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता थी, जो क्रू-10 के प्रक्षेपण के साथ शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें