फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का दावा: ईरान से युद्ध जल्द होगा खत्म, बोले- पहले से सस्ता होगा पेट्रोल; परमाणु ठिकानों पर हमले का बचाव

Sun, 18 Oct 2026 07:39 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, केंटकी (अमेरिका)

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने केंटकी की रैली में अपने दूसरे कार्यकाल को ज्यादा ताकतवर बताया और मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत की अपील की। उन्होंने ईरान युद्ध जल्द खत्म होने, गैस की कीमतें घटने और आर्थिक मदद के वादे भी दोहराए।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंटकी के हाईलैंड हाइट्स में शनिवार को आयोजित रैली में ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल को पहले कार्यकाल से ज्यादा शक्तिशाली बताया। उन्होंने कहा कि अब वह ऐसे काम कर सकते हैं, जो अविश्वसनीय हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी नीतियों, ईरान युद्ध, गैस की कीमतों और चुनाव जीतने पर किए जाने वाले वादों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


ट्रंप की यह रैली ऐसे समय हुई है, जब उनकी नीतियों को लेकर अमेरिकी मतदाताओं में असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। आयात शुल्क यानी टैरिफ और ईरान के साथ युद्ध के कारण बढ़ती कीमतें उनकी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई हैं। वहीं, आगामी मिडटर्म चुनाव में प्रतिनिधि सभा और सीनेट पर नियंत्रण बनाए रखना रिपब्लिकन पार्टी के लिए अहम है।

'पहले कार्यकाल में गूगल मेरा फोन भी नहीं उठाता था'
हाईलैंड हाइट्स में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित रैली में ट्रंप ने अपने पहले और दूसरे कार्यकाल की तुलना की। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल में शायद वह ऐसे फैसले नहीं ले पाते, जैसे अब ले रहे हैं। ट्रंप ने कहा "मुझे नहीं लगता कि मैं अपने पहले कार्यकाल में ऐसा कर पाता। यह कार्यकाल कहीं ज्यादा शक्तिशाली है।" उन्होंने गूगल का जिक्र करते हुए दावा किया कि पहले कंपनी उनकी बात सुनने के लिए फोन तक नहीं उठाती थी, जबकि अब स्थिति बदल गई है।
विज्ञापन


ट्रंप ने मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर 'गल्फ ऑफ अमेरिका' करने के अपने फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कनाडा की एक झील का नाम 'लेक अमेरिका' रखने की बात भी कही और अपने फैसले लेने की क्षमता को अपनी बढ़ी हुई राजनीतिक ताकत से जोड़ा।

मिडटर्म चुनाव में दांव पर कांग्रेस के दोनों सदनों का नियंत्रण
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के दौरान प्रतिनिधि सभा और सीनेट पर नियंत्रण का फैसला होना है। अगर डेमोक्रेटिक पार्टी जीतती है, तो ट्रंप प्रशासन के खिलाफ जांच शुरू करने की उसकी संभावनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी के लिए इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है।

ट्रंप ने खुद को चुनाव प्रचार के केंद्र में रखा है और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। केंटकी की रैली में उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के उम्मीदवार एड गैलरीन समेत रिपब्लिकन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। हालांकि, एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेता निजी तौर पर यह चिंता जता रहे हैं कि ट्रंप की छवि और उनके फैसले पार्टी के चुनावी प्रदर्शन पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

ईरान युद्ध जल्द खत्म होने का दावा, गैस की कीमतें घटने की उम्मीद
रैली के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर भरोसा जताया कि युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा "यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। जब यह खत्म होगा, तो आपके यहां गैस की कीमतें पहले से भी कम होंगी।" ट्रंप ने युद्ध के परिणामों को सीधे अमेरिकी उपभोक्ताओं के खर्च से जोड़ते हुए दावा किया कि सैन्य अभियान समाप्त होने के बाद ईंधन सस्ता हो जाएगा। ट्रंप के सामने चुनौती यह है कि वह अपनी आर्थिक नीतियों और विदेश नीति को लेकर मतदाताओं का भरोसा बनाए रखें और रिपब्लिकन उम्मीदवारों को चुनाव में इसका लाभ मिल सके।

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों का किया बचाव
रैली में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ पहले की गई सैन्य कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान की परमाणु क्षमताओं को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना जरूरी था। उनके मुताबिक, ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने की संभावना को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैन्य कार्रवाई की उपयोगिता पर उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने इसी तर्क के आधार पर हमलों के फैसले का बचाव किया।

रिपब्लिकन जीते तो हर वयस्क को 5,000 डॉलर देने का वादा
ट्रंप ने रैली में अपने उस वादे को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में जीत हासिल करती है, तो हर वयस्क अमेरिकी को 5,000 डॉलर दिए जाएंगे। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना पर एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक खर्च हो सकता है। इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी की भी जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा, इससे अमेरिका का बजट घाटा और बढ़ने की आशंका है। अमेरिका का वार्षिक बजट घाटा पहले ही करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें