अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर नए सैन्य हमलों की धमकी उन्होंने वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि यह फैसला ईरान के साथ बातचीत के उच्च स्तर तक पहुंचने और मंजूरी मिलने के बाद लिया गया। पढ़िए रिपोर्ट-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने ईरान पर नए सैन्य हमलों की अपनी धमकियों को वापस ले लिया है। यह बयान उन्होंने युद्ध का दायरा और बढ़ाने की चेतावनी देने के कुछ घंटों बाद दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि ईरान के साथ बातचीत उसके शीर्ष नेतृत्व स्तर तक पहुंच गई है और उसे वहां से मंजूरी मिल गई है।
ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अस्थायी संघर्षविराम को आगे बढ़ाने की बातचीत में प्रगति हुई है। उन्होंने लिखा कि बातचीत और अंतिम बिंदुओं को अवधारणा और विस्तार दोनों स्तरों पर अमेरिका, इस्राइल और अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में कोई विवरण नहीं दिया।
पिछले कई हफ्तों में ट्रंप कई बार यह दावा कर चुके हैं कि युद्ध कर रहे दोनों पक्ष समझौते के बहुत करीब हैं, लेकिन अभी तक ठोस अंतिम समझौता नहीं हो पाया है।
कुछ घंटे पहले दी थी हमले की धमकी
इससे कुछ घंटे पहले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने धमकी दी थी कि अमेरिका आज रात ही ईरान पर बहुत बड़ा हमला करने जा रहा है। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा था कि बहुत जल्द अमेरिका ईरान के तेल और गैस उद्योग पर अपना पूरा कब्जा जमा लेगा। इसमें ईरान का सबसे मुख्य तेल केंद्र खर्ग द्वीप भी शामिल है।