फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: उपराष्ट्रपति पद के लिए हेली के नाम पर नहीं होने जा रहा विचार, पूर्व रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी पर बोले ट्रंप

Sun, 12 May 2024 04:48 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, उपराष्ट्रपति पद के लिए निक्की हेली के नाम पर विचार होने नहीं जा रहा है, लेकिन मैं उनके लिए अच्छे की कामना करता हूं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को संकेत दिया कि वह अपनी पूर्व रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। ट्रंप व्हाइट हाउस में लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन हर किसी के मन यही सवाल है कि वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए नवंबर के मतदान में अपने साथी के रूप में किसे चुनेंगे। सीनेटर टिक स्कॉट व जेटी वेंस और न्यूयॉर्क कांग्रेस के एलिस स्टेफनिक को संभावित उम्मीदवारों के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, उपराष्ट्रपति पद के लिए निक्की हेली के नाम पर विचार होने नहीं जा रहा है, लेकिन मैं उनके लिए अच्छे की कामना करता हूं। उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, भगवान का शुक्र है। जबकि एक अन्य ने टिप्पणी में विवेक रामास्वामी का जिक्र किया। रिपब्लिकन पार्टी के प्राथमिक चुनाव में हेली ट्रंप की आखिरी प्रतिद्वंद्वी थीं। 

रिपब्लिकन पार्टी जुलाई में अपने सम्मेलन में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की पुष्टि करेगी। पार्टी की ओर से ट्रंप का नाम लगभग तय है। उनकी पार्टी पर मजबूत पकड़ है और प्राइमरी चुनाव में बहुत आगे रहे। कोई अन्य दावेदार उनका ताज छीन ले, ऐसी संभावना कम दिख रही है। हालांकि, ट्रंप अभी कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। लेकिन ये मामले भी उन्हें रोकते हुए नहीं दिख रहे हैं। वह राष्ट्रपति पद का नामांकन तब तक हासिल नहीं कर सकते जब तक वह सभी आपराधिक मामलों को जीत नहीं देते। 
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप अभी चार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है। अदालती तारीखों से ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान पर भी असर पड़ रहा है और निरंतर मुकदमों से रिपब्लिकन मतदाताओं में उनके प्रति खटास आ सकती है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें