फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे पक्ष में जबरदस्त लहर, ‘सुस्त’ बिडेन बहुत पीछे: ट्रंप

Mon, 26 Oct 2020 01:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले महीने 3 नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव को देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव करार दिया है। साथ ही ट्रंप ने कहा कि उनका चुनाव अभियान बहुत अच्छा चल रहा है और उनके पक्ष में जबरदस्त लहर है। जबकि ‘सुस्त’ बिडेन बहुत पीछे हैं।

विज्ञापन


ओहियो के कोलंबस में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, मैं समझता हूं कि मेरा चुनाव अभियान अच्छा चल रहा है। इसके अविश्वसनीय नतीजे आ रहे हैं। कई राज्यों में कड़ी टक्कर है। ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्टों को सिरे खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन से पीछे चले रहे हैं।


उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि मीडिया किस तरह की भविष्यवाणी कर रहा है। लेकिन फ्लोरिडा और उत्तर कैरोलिना में हमारा चुनाव अभियान शानदार चल रहा है। यह अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। आपके वोट से मैं दोबारा चुनाव जीतूंगा।
विज्ञापन


भारतीय समुदाय की ताकत को समझते हैं ट्रंप: अधिकारी 
ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय समुदाय ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ट्रंप भारतीय समुदाय की इस ताकत को समझते हैं।

‘ट्रंप विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी’ के सह अध्यक्ष अल मेसन ने कहा, आप भारतीय अमेरिकी लोग ऐसी ताकत हैं, जिसे आज के समय में पहचाना जा सकता है। आपको अपनी शक्ति का एहसास नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप आपकी ताकत को समझते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप के दोबारा चुने जाने में भारतीय मूल के लोग खासतौर पर कड़े मुकाबले वाले राज्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ट्रंप की वजह से भारतीय समुदाय के 50 फीसदी से ज्यादा डेमोक्रेट, रिपब्लिकन पार्टी की तरफ आ रहे हैं। मेसन ने कहा कि 2019 में जब कश्मीर मुद्दे पर पूरी दुनिया के नेता मोदी की आलोचना कर रहे थे, उस समय उनके साथ खड़े होने की शक्ति सिर्फ ट्रंप के पास थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें