फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: FBI दफ्तर समेत सरकारी संपत्तियों को बेचने की योजना पर ट्रंप का यूटर्न, 100 से ज्यादा इमारतें सूची से हटाईं

Thu, 06 Mar 2025 07:56 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मंगलवार को ट्रंप प्रशासन ने 443 संपत्तियों की सूची जारी की थी। इसमें एफबीआई मुख्यालय से लेकर न्याय विभाग की मुख्य इमारत को शामिल किया गया। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि यह इमारतें सरकारी कामों के लिए अहम नहीं हैं। अब सूची में से करीब 100 इमारतों के नाम हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एफबीआई कार्यालय समेत सरकारी संपत्तियों को बेचने की योजना में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने यूटर्न लिया है। मंगलवार को जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी की गई 443 संपत्तियों की सूची में बदलाव किया गया। सूची में से करीब 100 इमारतों के नाम हटा दिए गए हैं। सूची में से वॉशिंगटन डीसी की कई इमारतों के नाम हटाए गए हैं। इसके बाद जीएसए की वेबसाइट से भी सूची हटा दी गई। यहां लिखा कि नई सूची जल्द आ रही है। इसके कुछ देर बाद 320 इमारतों के नाम वाली नई सूची जारी की गई। 

विज्ञापन


मंगलवार को ट्रंप प्रशासन ने 443 संपत्तियों की सूची जारी की थी। इसमें एफबीआई मुख्यालय से लेकर न्याय विभाग की मुख्य इमारत को शामिल किया गया। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि यह इमारतें सरकारी कामों के लिए अहम नहीं हैं। जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी की गई सूची में न्यायालयों से लेकर कार्यालय और पार्किंग गैरेज समेत तमाम संपत्तियां शामिल की गईं थीं।

सूची में वॉशिंगटन डीसी में एफबीआई मुख्यालय जे एडगर हूवर बिल्डिंग, रॉबर्ट एफ कैनेडी का न्याय विभाग भवन, ओल्ड पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग, अमेरिकन रेड क्रॉस मुख्यालय, श्रम विभाग समेत आवास और शहरी विकास विभाग समेत कई एजेंसियों के मुख्यालयों के नाम थे। इसके अलावा सूची में इंडियाना में विशाल मेजर जनरल एम्मेट जे बीन फेडरल सेंटर, सैम नन अटलांटा फेडरल सेंटर और सैन फ्रांसिस्को में स्पीकर नैन्सी पेलोसी फेडरल बिल्डिंग भी शामिल थी। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जीएसए ने सूची में बदलाव किया। सूची से करीब 100 इमारतों के नाम हटा दिए गए। इसके बाद 320 इमारतों के नाम वाली नई सूची जारी की गई। जीएसए के भवन विभाग ने कहा कि सूची को लेकर लोगों में जिज्ञासा है। इसलिए जल्द नई सूची लेकर आएंगे। अभी हम इसका मूल्यांकन कर रहे हैं कि सूची में शामिल संपत्तियां कैसे हितधारकों के लिए आसान बन सकती हैं? एजेंसी ने कहा कि सूची में शामिल हर संपत्ति बिक्री के लिए नहीं है। इसके हम आकर्षक प्रस्तावों पर भी विचार करेंगे। सरकार करदाताओं की जरूरतों के लिए सर्वोत्तम कार्य करेगी। 

सरकारी दक्षता विभाग ने तय किए थे नाम
सरकारी इमारतों को बेचने या खाली करने की पहल एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग के सरकारी खर्च को कम करने के प्रयास का हिस्सा है। मस्क का दावा है कि इन इमारतों को बेचने से संघीय सरकार को सैकड़ों मिलियन डॉलर की बचत हो सकती है। साथ ही कैबिनेट एजेंसियों के संचालन के तरीके में भी बदलाव आएगा। ट्रंप प्रशासन ने यह भी कहा है कि संघीय कर्मचारी हर दिन कार्यालय में रिपोर्ट करें। संघीय कार्यालय को समाप्त करना नए प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें