फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9/11 की बरसी पर बदला ट्रंप का प्लान: पेंटागन के कार्यक्रम में होंगे शामिल, कहा- अपनों को याद करने का है दिन

Sat, 29 Aug 2026 08:10 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

9/11 हमले की 25वीं बरसी पर अमेरिका में कई स्मरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंटागन में होने वाले समारोह में शामिल होंगे, जबकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस न्यूयॉर्क जाएंगे। इन समारोहों में हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया जाएगा।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंटागन में 11 सितंबर के हमलों की 25वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने इस कार्यक्रम की पुष्टि की। व्हाइट हाउस ने बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस न्यूयॉर्क में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, प्रशासन के अन्य अधिकारी पेंसिल्वेनिया के शैंक्सविले में आयोजित समारोह में जाएंगे।

विज्ञापन


इस हमले में कितने लोगों की जान गई थी? 
इस साल अल-कायदा के आतंकवादियों की ओर से हाईजैक किए विमानों से किए गए हमलों को 25 साल पूरे हो रहे हैं। इन हमलों में तीन जगहों पर लगभग 3,000 लोगों की जान गई थी।  इसने अमेरिकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को पूरी तरह बदल दिया था।

शुक्रवार को ह्यूस्टन की यात्रा से लौटने के बाद, एयर फोर्स वन के पास पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि वे न्यूयॉर्क में होने वाले समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे? जैसा कि कुछ प्रकाशित रिपोर्टों में कहा गया था। उन्होंने जवाब दिया,'क्योंकि मैं पेंटागन जा रहा हूं।'
विज्ञापन


ट्रंप ने 9/11 को पीड़ितों को लेकर क्या कहा? 
 सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने 9/11 को पीड़ितों और उनके प्यारे परिवार के सदस्यों को याद करने का दिन बताया। पिछले साल, ट्रंप ने पेंटागन में सालाना समारोह में इस दिन को याद किया। वहां उन्होंने उस दिन की घटनाओं का जिक्र किया, जिसमें हाईजैक किए गए विमानों में सवार यात्रियों की बातचीत के कुछ अंश भी शामिल थे।

मूल रूप से न्यूयॉर्क के रहने वाले राष्ट्रपति ने आखिरी बार 2024 में ग्राउंड जीरो समारोह में हिस्सा लिया था। वेंस ने पिछले साल इस बरसी पर न्यूयॉर्क में रहने का प्लान बनाया था, लेकिन कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या के बाद उनके परिवार के साथ रहने के लिए वे साल्ट लेक सिटी चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें