फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Organization: ऑस्ट्रेलिया में एक अरब डॉलर खर्च कर सबसे ऊंची इमारत बनाएगी ट्रंप की कंपनी, 91 मंजिल होंगी

Wed, 25 Feb 2026 04:10 AM IST
लव गौर अमर उजाला नेटवर्क

सार

Trump Organization: ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने की योजना की जानकारी दी है। यह टावर क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट पर बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई 335 मीटर (1,100 फीट) होगी, जो लंदन के प्रसिद्ध शार्ड से भी अधिक होगी।
 
विज्ञापन
ट्रंप की कंपनी ऑस्ट्रेलिया में इमारत बनाएगी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने ऑस्ट्रेलिया में एक विशाल गगनचुंबी इमारत बनाने का एलान किया है। कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एरिक ट्रंप के अनुसार यह प्रस्तावित टावर देश की अब तक की सबसे ऊंची इमारत होगी।
विज्ञापन


परियोजना क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट पर विकसित की जाएगी और इसकी ऊंचाई 335 मीटर  होगी जो लंदन के प्रसिद्ध शार्ड से भी अधिक है। एरिक ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में यह कंपनी की पहली आधिकारिक परियोजना होगी, जो देश में विश्वस्तरीय लग्जरी ब्रांड की प्रतिष्ठा व आकर्षण लेकर आएगी। बीबीसी के अनुसार ट्रंप इंटरनेशनल होटल एंड टावर, गोल्ड कोस्ट की अनुमानित लागत कम से कम 1 अरब डॉलर  बताई गई है। होटल डेवलपर ऑल्टस प्रॉपर्टी ग्रुप के अनुसार इस 91 मंजिला इमारत का निर्माण अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है।

कारोबारी हितों पर उठते सवाल
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि उन्होंने कंपनी प्रबंधन से दूरी बना ली है। लेकिन उनकी कंपनी के अनुचित लाभ पर सवाल उठे हैं। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन दुनिया भर में 20 से अधिक जगहों में सक्रिय है, जिनमें यूके, एशिया शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रंप को इस बात की आलोचना का सामना करना पड़ा है कि राष्ट्रपति के रूप में उनके प्रभाव के कारण कंपनी को अनुचित रूप से लाभ हो रहा है, जबकि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से पहले यह वादा किया था कि पद पर रहते हुए वे व्यवसाय के प्रबंधन में कोई दखल नहीं देंगे।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: US Snowstorm: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 10,000 से अधिक उड़ानें रद्द; कई राज्यों में आपातकाल घोषित
विज्ञापन


वाशिंगटन होटल विवाद
फोर्ब्स के अनुसार 2023 के बाद से  ट्रंप की नेट वर्थ लगभग दोगुनी हो चुकी है। हालांकि कंपनी विवादों में भी रही है। 2021 में एक कांग्रेस समिति की जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्रंप ने अपने वॉशिंगटन डीसी होटल के मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें