फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमें किसी की जरूरत नहीं': ईरान से जंग में चीन-रूस की मदद लेने से ट्रंप का इनकार, कहा- समझौता चाहता है तेहरान

Thu, 19 Nov 2026 08:42 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, शेन्जेन, चीन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष खत्म करने के लिए चीन और रूस की मदद लेने से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से ईरान की ताकत कमजोर हुई है और तेहरान अब समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने कहा कि सैन्य अभियान लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को खत्म करने के लिए चीन और रूस से मदद लेने की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि तेहरान, वाशिंगटन के साथ समझौता करना चाहता है। साथ ही दावा किया कि अमेरिकी सैन्य अभियानों ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या कहा? 
फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना, वायु सेना और एंटी-एयरक्राफ्ट प्रणालियों को हरा दिया है। साथ ही यह भी कहा कि उस देश की मिसाइल क्षमताओं में काफी कमी आई है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इस संघर्ष को खत्म करने के लिए चीन और रूस से मदद लेने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रंप ने कहा, 'देखिए, हमें किसी मदद की जरूरत नहीं है। हमने उनकी नौसेना को हरा दिया है। उनकी वायु सेना को हरा दिया है। उनके एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम को भी हरा दिया है। उनके पास अब लगभग 12 मिसाइलें ही बची हैं। उनके पास कुछ मिसाइलें तो हैं, लेकिन वे पहले की तुलना में घटकर लगभग 12-13% रह गई हैं, और अब वे एक समझौता करना चाहते हैं।'
विज्ञापन


होर्मुज पर क्या बोले? 
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे मदद की जरूरत नहीं है। मेरा मतलब है कि मैं मदद मांगने नहीं जा रहा हूं।' ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वाशिंगटन ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण कर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते इस जलमार्ग से जितना तेल गुजरा, उतना इसके इतिहास में पहले कभी नहीं गुजरा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल ही में हुए चुनावों के बाद वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा, 'चुनाव के अगले ही दिन तेल की कीमतें तेजी से नीचे गिर गईं।'

डर्टी बम पर क्या कहा? 
वाशिंगटन डीसी में ईरान द्वारा 'डर्टी बम' के इस्तेमाल के खतरे की संभावना पर, ट्रंप ने कहा कि ऐसे संकेत हैं कि परमाणु हथियार बनाने से रोके जाने के बाद, तेहरान अब रासायनिक और जैविक हथियारों की क्षमता हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, 'ऐसे संकेत हैं कि ईरान गैस और जैविक हथियारों पर विचार कर रहा है, क्योंकि हमने परमाणु हथियारों के मामले में उनके रास्ते बंद कर दिए हैं। परमाणु हथियार बनाना कहीं ज्यादा मुश्किल है। इसलिए वे गैस और जैविक हथियारों की ओर देख रहे हैं।'

जब उनसे पूछा गया कि क्या वाशिंगटन डीसी के लोगों को ईरान के संभावित हमले को लेकर चिंतित होना चाहिए, तो ट्रंप ने कहा कि घबराने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता। देखिए, अगर ऐसा होता है, तो हम उनका नामोनिशान मिटा देंगे। मैं आपको यकीन दिलाता हूं, बिल्कुल।'

कब तक सैन्य अभियान जारी रहेंगे? 
ट्रंप ने इस टकराव में अमेरिका के रुख का बचाव करते हुए कहा कि इन दुश्मनी की जड़ें 51 साल पुरानी घटनाओं में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ महीनों में ईरानी अधिकारियों ने 75,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है, और तेहरान पर प्रदर्शनों को दबाने के लिए घातक बल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। राजनयिक मोर्चे पर, ट्रंप ने पुष्टि की कि वाशिंगटन तेहरान के संपर्क में है, लेकिन जोर देकर कहा कि किसी भी समझौते से एक स्थायी समाधान निकलना चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जब तक वाशिंगटन अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता, तब तक अमेरिकी सैन्य अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं इसे जल्द ही खत्म कर दूँगा। किसी न किसी तरह से, हम इसे खत्म कर ही देंगे।'

ट्रंप ने तेहरान के साथ पिछली राजनयिक बातचीत की आलोचना करते हुए कहा कि पहले हुए समझौतों से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा, 'हमने जो नाकेबंदी (ब्लॉकेड) की है, वह सबसे असरदार कदम है। सच कहूं तो, यह हमारा अब तक का सबसे प्रभावी कदम है।' उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका को यह समझ आ गया है कि बातचीत के दौरान ईरानी अधिकारियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

यह साक्षात्कार चीन के शेन्जेन में चल रही तेज कूटनीतिक गतिविधियों के बीच हुआ है। गुरुवार, 19 नवंबर को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान, ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें