फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: टैरिफ की धमकी से ट्रंप ने कितने युद्ध रुकवाए? भारत-पाकिस्तान जंग पर फिर दोहराया पुराना बयान

Fri, 03 Jul 2026 08:00 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को 200 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी देकर रुकवाया। उन्होंने कहा कि टैरिफ की नीति से उन्होंने आठ युद्ध रोके हैं। वहीं भारत ने ट्रंप के दावे को दोहराते हुए खारिज किया और स्पष्ट किया कि संघर्ष विराम दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच द्विपक्षीय बातचीत से हुआ था, किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से नहीं।

विज्ञापन
ट्रंप ने टैरिफ को बताया कूटनीति का हथियार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को टैरिफ की धमकी देकर रुकवाया था। ट्रंप ने कहा कि यदि दोनों देश लड़ाई जारी रखते तो वह उन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा देते। हालांकि भारत पहले भी इस दावे को सिरे से खारिज कर चुका है और स्पष्ट कर चुका है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से नहीं, बल्कि दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत से हुआ था।
विज्ञापन




ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया चैनल सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आठ युद्ध रुकवाए और इनमें से पांच केवल टैरिफ की चेतावनी देकर रोके गए। उन्होंने भारत और पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए दावा किया कि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश युद्ध की कगार पर थे, लेकिन आर्थिक दबाव की चेतावनी के बाद तनाव कम हो गया। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वह लगातार अपनी व्यापार नीति और टैरिफ को प्रभावी कूटनीतिक हथियार बता रहे हैं।

क्या बोले ट्रंप, कैसे किया भारत-पाकिस्तान का जिक्र?

ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा, "मैंने आठ युद्ध रोके। भारत और पाकिस्तान भी उनमें शामिल हैं। अगर आप लड़ाई जारी रखेंगे तो मैं आपके देश पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। मैंने यही बात भारत से भी कही और पाकिस्तान से भी।" उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों देशों के बीच हालात बेहद गंभीर हो चुके थे और युद्ध किसी भी समय शुरू हो सकता था। ट्रंप ने कहा कि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और टकराव की स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वेनेजुएला में चमत्कार: आठ दिन बाद मलबे से जिंदा निकला सुरक्षा गार्ड, भूकंप में अब तक 2,295 लोगों की मौत

क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का भी किया जिक्र?

ट्रंप ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनकी भूमिका की सराहना की थी। ट्रंप के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि उन्होंने इस युद्ध को रोककर कम से कम तीन करोड़ लोगों की जान बचाई। इसके अलावा ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे और दोनों देश व्यापक युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि उन्होंने अपने इन दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक साक्ष्य पेश नहीं किया।

ट्रंप के युद्ध रुकवाने वाले दावे पर भारत क्या कहता आया?

भारत सरकार पहले भी ट्रंप के ऐसे दावों को खारिज कर चुकी है। भारत का स्पष्ट रुख है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो भी सैन्य तनाव पैदा हुआ, उसके बाद संघर्ष विराम दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधे संवाद से हुआ था। भारत लगातार कहता रहा है कि पाकिस्तान से जुड़े सभी मुद्दे द्विपक्षीय हैं और किसी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाती। इसी कारण ट्रंप के बार-बार किए जा रहे दावों को भारत ने आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें