अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : ANI/रॉयटर्स
एलमेंडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य बेस पर होगी मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, ट्रंप और पुतिन के बीच बैठक एल्मेडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य बेस पर होगी। अलास्का में अमेरिका का यह सबसे बड़ा सैन्य बेस है और शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ की निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के सुबह 10.10 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचने की उम्मीद है, जबकि पुतिन 50 मिनट बाद पहुंचेंगे। ये बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू होने की संभावना है। पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि ट्रंप और पुतिन की बातचीत अलास्का में कम से कम 6-7 घंटे तक चल सकती है। रूस को उम्मीद है यह बैठक अच्छे नतीजों के साथ खत्म होगी।
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई
अभेद्य किले में तब्दील हुआ एंकोरेज शहर
एंकोरेज शहर इस वक्त पूरी तरह से अभेद किले में तब्दील हो चुका है। शहर के चप्पे-चप्पे पर अमेरिकन सीक्रेट सर्विस और रूस की सिक्योरिटी फोर्स मौजूद है। बहुप्रतीक्षित शिखर सम्मेलन से पहले अलास्का के एंकोरेज के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया है। शहर के 300 किमी के इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। संघीय प्रशासन ने शुक्रवार सुबह 9.30 बजे से अगले दिन सुबह 6.45 बजे (स्थानीय समय) तक अस्थायी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अलास्का से 88 किमी दूर आनादिर में रूसी फाइटर जेट को तैनात किया गया है। साइबर सुरक्षा के लिए बेस से इंटरनेट की कनेक्टिविटी खत्म कर दी गई है।
पुतिन से पहले पहुंची उनकी कार
पुतिन के अलास्का पहुंचने से पहले उनकी बख्तरबंद लिमोजिन कार रूसी कार्गो विमान से पहुंच गई है। पुतिन के साथ उनकी एफएसओ (फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस) यूनिट आएगी। यह एजेंसी पुतिन की हर विदेश यात्रा को सुरक्षित रखती है। इसके अलावा, बैठक में इस्तेमाल होने वाले पानी की बोतल और कप भी पुतिन की टीम की तरफ से सील किए जाएंगे। दोनों नेताओं को समान सुरक्षा प्रोटोकॉल दिए गए हैं। दोनों पक्ष अपने-अपने वाहन, ट्रांसलेटर और होल्ड रूम लेकर आए हैं।
मार्को रुबियो, सर्गेई लावरोव, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : एएनआई/ पीटीआई
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई
शहर के होटल हुए फुल और कार पार्किंग के लिए जगह पड़ी कम
ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के चलते एंकोरेज में इस समय भारी भीड़ भी देखने को मिल रही है। शहर में सीमित होटल और वाहन के होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। एंकोरेज में इस वक्त होटल और गाड़ियां दोनों की भारी कमी है। इसके साथ टूरिस्ट सीजन भी चल रहा है। जिसके कारण होटल फुल हो चुके हैं। शहर में अधिक कार आने से पार्किंग की भी दिक्कतें हो रही हैं। सीक्रेट सर्विस एजेंट शहर के हर चौराहों पर तैनात हैं।