फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कनाडा में राजदूत केली क्राफ्ट को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत नियुक्त करने के लिए चुना

Sat, 23 Feb 2019 12:20 PM IST
Trainee Trainee भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह कनाडा में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट को संयुक्त राष्ट्र में अगले राजदूत के रूप में नामित कर रहे हैं। ट्रंप ने दो ट्वीट किये, जिसमें उन्होंने लिखा कि केली ने उत्कृष्टता के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया है और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके नेतृत्व में हमारे देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व किया जाएगा। 

विज्ञापन


अगर अमेरिकी सीनेट केली के नाम की पुष्टि कर देती है तो निक्की हेली के इस्तीफे बाद से खाली हुए इस पद पर उनकी नियुक्ति की जाएगी। निक्की हेली ने पिछले साल के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें