Donald Trump: सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कई सदस्यों को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ये फैसला अधिकारियों की वफादारी पर शक के चलते लिया जा रहा है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि ट्रंप को संदेह है कि ये अधिकारी उनके प्रति पर्याप्त रूप से वफादार नहीं हैं। बता दें कि हाल ही में कट्टर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लॉरा लूमर ने ट्रंप से मुलाकात कर उन अधिकारियों को हटाने की मांग की थी, जो उनकी मेक अमेरिका ग्रेट अगैन (मागा) नीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बिम्सटेक: बांग्लादेश के यूनुस से मिल सकते हैं पीएम मोदी, नेपाली PM ओली से भी मिलने की संभावना गैरवफादार अधिकारियों को हटाएं-लूमर
गोपनीयता की शर्त पर व्हाइट हाउस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लूमर ने ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात कर अपनी रिसर्च पेश की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग हैं जो अपने काम के प्रति वफादार नहीं है और अयोग्य होने के बावजूद बड़े पद पर काबिज हैं। उनकी नीतियों के प्रति वफादार नहीं है। ऐसे लोगों को सिस्टम से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सूत्र ने दावा किया है कि इस बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय के निदेशक सेरियो गोर भी मौजूद थे। हालांकि, अभी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूजेस ने इस बैठक या बर्खास्तगी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा- ऑपरेशन पूरा हुआ
इससे पहले जवाबी टैरिफ की घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म' पर लिखा कि ऑपरेशन पूरा हो गया है। मरीज बच गया है, और ठीक हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि मरीज पहले से कहीं अधिक मजबूत, बड़ा, बेहतर और समर्थ होगा। अमेरिका को फिर से महान बनाएं।