फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने की अहम नियुक्तियां, UN में स्टेफैनिक को बनाया राजदूत

Tue, 12 Nov 2024 05:22 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अहम पदों पर नियुक्तियां की हैं। ट्रंप के द्वारा की गई ये नियुक्तियां पश्चिम देशों के बीच बढ़ते तनाव के दौरान की गई है। इसमें प्रमुख तौर पर न्यूयॉर्क की कांग्रेस सदस्य एलिस स्टेफैनिक को यूएन में अमेरिका की अगली राजदूत बनाया गया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में सोमवार दो और नियुक्तियां की हैं। न्यूयॉर्क की कांग्रेस सदस्य एलिस स्टेफैनिक संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की अगली राजदूत होंगी, जबकि पूर्व कार्यकारी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन निदेशक टॉम होमैन को सीमा अधिकारी बनाया गया है। नियुक्तियों के बाद ट्रंप ने स्टेफैनिक की तारीफ करते हुए कहा कि वह मजबूत, कर्मठ और समझदार हैं और उनकी अमेरिका फर्स्ट नीतियों की पुरजोर समर्थक हैं।
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में तनाव के बीच की नियुक्तियां
यूएन के राजदूत की भूमिका वैश्विक सहयोग और सुरक्षा के लिए अहम है और स्टेफैनिक का नामांकन ऐसे वक्त में हुआ है जब रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया  में युद्ध जारी है। स्टेफैनिक  कई वर्षों से ट्रंप की वफादार समर्थक रही हैं। उन्होंने हार्वर्ड से पढ़ाई की है और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में भी उनके प्रशासन में काम कर चुकी हैं।

बता दें कि 2014 में 30 साल की उम्र में वह कांग्रेस में चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनीं और बाद में बाद में वह सदन के नेतृत्वकारी भूमिका में रहने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनीं।
विज्ञापन


आव्रजन मामलों में कट्टर मिलर बने नीति मामलों के उप प्रमुख
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दीर्घकालिक सहयोगी स्टीफन मिलर को अपने नए प्रशासन में नीति मामलों का उप प्रमुख नियुक्त किया है। ट्रंप के पहले कार्यकाल में आव्रजन पर कठोर कदम के लिए मिलर को जाना जाता है। मिलर की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में मिलर को बधाई दी और कहा कि यह राष्ट्रपति की ओर से एक और शानदार चयन है। 

कौन है मिलर ट्रंप?
मिलर ट्रंप के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सहयोगियों में से एक हैं, जो व्हाइट हाउस के लिए उनके पहले अभियान के समय से हैं। मिलर ट्रंप के पहले कार्यकाल में एक वरिष्ठ सलाहकार थे और उनके कई नीतिगत निर्णयों में अहम किरदार रहे हैं। उन्होंने आव्रजन पर ट्रंप के कई भाषणों और योजनाओं को तैयार करने में मदद की है। इसमें 2018 की आव्रजन योजना भी शामिल है जिसमें हजारों आप्रवासी परिवारों को अलग करने का प्रावधान था।

ट्रंप के सुरक्षा सलाहकार बने माइक वाल्टज
अहम नियुक्तियों में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रिपब्लिकन प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुना है। 

पूर्व सांसद ली जेल्डिन बने अमेरिकी पर्यावरण निकाय के प्रमुख 
इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ली जेल्डिन को अमेरिकी पर्यावरण निकाय का प्रमुख घोषित किया है। जेल्डिन जो पूर्व कांग्रेसी और ट्रम्प के शुरुआती वफादार माने जाते है। वहीं इस मामले में ट्रम्प ने अपने चयन की घोषणा करते हुए कहा कि ली जेल्डिन जिनके पास मजबूत कानूनी पृष्ठभूमि है अमेरिका फर्स्ट नीतियों के लिए एक सच्चे योद्धा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें