फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: पेंसिल्वेनिया में वोटों के लिए ट्रंप और हैरिस बस से करेंगे रैली, चुनाव के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण राज्य

Sun, 18 Aug 2024 03:25 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है।पेंसिल्वेनिया राज्य चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां दोनों ही प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस बस से रैली करेंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट कमला हैरिस इस सप्ताह के अंत में पेंसिल्वेनिया में  चुनावी प्रचार कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए यह राज्य काफी महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप शनिवार को राज्य के उत्तरपूर्वी हिस्से विल्केस-बैरे में एक रैली करेंगे। वहीं  शिकागो में उपराष्ट्रपति हैरिस सोमवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत से पहले रविवार को पिट्सबर्ग से लेकर पश्चिमी पेंसिल्वेनिया तक बस से यात्रा करेंगी। हालांकि चुनाव से पहले दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच 10 सितंबर को डिबेट होनी है। 

विस्कॉन्सिन और मिशिगन के साथ पेंसिल्वेनिया तीन रस्ट बेल्ट राज्यों में से एक है, जिसने 2016 के चुनाव में ट्रम्प की अप्रत्याशित जीत में काफी मदद की थी। हालांकि राष्ट्रपति बाइडन जो कि पेंसिल्वेनिया में ही पले-बढ़े हैं, उन्होंने, 2020 में तीनों ही राज्यों में डेमोक्रेट को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन


तीन राज्य चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। ये अमेरिका के वो राज्य हैं जहां 2008 के बाद से हर चुनाव में राष्ट्रपति बनने के लिए आखिरी में फैसला किया है। चुनाव में जीत  सुरक्षित करने के लिए आवश्यक 270 में से 19 इलेक्टोरल वोटों के साथ पेंसिल्वेनिया इस साल के चुनाव में सबसे बड़ा निर्णायक रोल अदा कर सकता है।  

चुनावी भविष्यवक्ता नैट सिल्वर द्वारा बनाए गए एक सांख्यिकीय मॉडल का अनुमान है कि पेंसिल्वेनिया के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में "टिपिंग पॉइंट" राज्य होने की दोगुनी से अधिक संभावना है। यहां के चुनावी वोट राष्ट्रपति बनाने में अहम रोल अदा करेंगे। 


बाइडन ने 1.2% वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी
ट्रम्प ने 2016 में पेंसिल्वेनिया में लगभग 44,000 वोटों से जीत हासिल की, जो एक प्रतिशत से भी कम अंतर था, जबकि बाइडन ने 2020 में 80,000 से अधिक वोटों से जीते जो कि 1.2% वोटों का अंतर था।

तुलसी गबार्ड, डोनाल्ड ट्रंप की तैयारी करा रहीं
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है और डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में लुभाने में जुटे हैं। इस बीच अब सभी की निगाहें 10 सितंबर को होने वाली डिबेट पर लगी हैं, जिसमें पहली बार डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुकाबला होगा और दोनों विभिन्न मुद्दों पर अपनी-अपनी राय पेश करेंगे। खबर आ रही है कि डिबेट के लिए तुलसी गबार्ड, डोनाल्ड ट्रंप की तैयारी करा रही हैं। गौरतलब है कि साल 2019 में तुलसी गबार्ड ने ही कमला हैरिस को एक डिबेट में बुरी तरह से पछाड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें