फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: ट्रंप ने दिया था मैक्सिको में अमेरिकी सेना तैनात करने का प्रस्ताव, राष्ट्रपति शिनबाम ने सिरे से नकारा

Sun, 04 May 2025 07:59 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी

सार

जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को रोकने के लिए सेना को लगाया है। इसके बाद से मैक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा पर अमेरिकी सैन्य उपस्थिति में लगातार वृद्धि हुई है। शिनबाम के सख्त रुख ने संकेत दिया कि एकतरफा सैन्य हस्तक्षेप के लिए अमेरिकी दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैनात करने का प्रस्ताव दिया। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इसे सिरे से नकार दिया है। ट्रंप से फोन पर हुई बातचीत को लेकर प्रकाशित एक रिपोर्ट के जवाब में मैक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम ने यह बात कही। रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने कथित तौर पर शिनबाम पर मैक्सिको में ड्रग माफियाओं से लड़ने के लिए अमेरिकी सेना की बड़ी भूमिका स्वीकार करने के लिए दबाव डाला था।

विज्ञापन


शिनबाम ने कहा कि कॉल पर ट्रंप ने कहा था कि हम नशीले पदार्थों की तस्करी से लड़ने में आपकी कैसे मदद कर सकते हैं? मेरा प्रस्ताव है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना आकर आपकी मदद करे। आप जानते हैं मैंने उनसे क्या कहा? मैने कहा कि नहीं राष्ट्रपति ट्रंप। संप्रभुता बिक्री के लिए नहीं है। संप्रभुता को प्यार किया जाता है और उसकी रक्षा की जाती है।

ये भी पढ़ें: देश में सरकार बदलने के बाद से संपादक हटाए गए, जेल में डाला; विश्व प्रेस आजादी दिवस पर खुलासा
विज्ञापन


जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को रोकने के लिए सेना को लगाया है। इसके बाद से मैक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा पर अमेरिकी सैन्य उपस्थिति में लगातार वृद्धि हुई है। अमेरिकी उत्तरी कमान ने सीमा पर सैनिकों और उपकरणों की संख्या बढ़ा दी है। सीमा से नशीले पदार्थों की तस्करी पर नजर रखने के लिए मानवयुक्त निगरानी उड़ानों में इजाफा किया गया है। साथ ही माफिया के खिलाफ अभियान चलाने वाले मैक्सिकन बलों के साथ मिलकर काम करने के लिए अमेरिकी विशेष बलों के लिए विस्तारित अधिकार की मांग की है।

ट्रंप ने 19 फरवरी को अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई गिरोहों और कार्टेलों को आतंकी संगठन घोषित कर दिया, जिससे उनकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लग गया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सैकड़ों बार सांप से कटवा चुके व्यक्ति के खून से वैज्ञानिकों ने बनाई स्नेक वैक्सीन; अब तक की सबसे असरदार

शनिवार को शिनबाम के सख्त रुख ने संकेत दिया कि एकतरफा सैन्य हस्तक्षेप के लिए अमेरिकी दबाव आव्रजन और व्यापार पर सहयोग के बाद उन्हें और ट्रंप को टकराव के रास्ते पर ले जाएगा। शिनबाम ने कहा कि हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं, लेकिन आप अपने क्षेत्र में और हम अपने क्षेत्र में। हम अपने क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना की उपस्थिति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें