फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की आजादी पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया सांस्कृतिक युद्ध का संदेश

Sun, 05 Jul 2020 12:39 AM IST
अवधेश कुमार न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में बुरे नतीजे आने और महामारी नियंत्रण में नाकाम रहने पर ट्रंप ने खुद को नए वामपंथी-फासीवाद के विरुद्ध लड़ाई में उतारने का संकल्प लिया। अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस समारोह पर माउंट रशमोर भाषण में सांस्कृतिक युद्ध छेड़ने का संदेश दिया। ट्रंप ने महामारी के खतरों को दरकिनार कर भीड़ से कहा नस्ली प्रदर्शनकारियों ने हमारे इतिहास को मिटाने के लिए क्रूर अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। ट्रंप ने कहा नस्ली अन्याय व पुलिस क्रूरता के विरुद्ध प्रदर्शनों के बीच लोगों ने हमारे इतिहास को मिटाने के लिए एक निर्दयी अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत कई स्मारकों और प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया गया। ट्रंप ने कहा, कुछ लोग हमारे नायकों को बदनाम करके हमारे मूल्यों को मिटाना चाहते हैं और वे हमारे बच्चों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

ट्रंप ने एक एंफीथिएटर में खड़े होकर नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से पहले इस विभाजनकारी भाषण के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। उन्होंने नरमपंथियों को वाम विचारधारा का बताते हुए कहा कि इन लोगों ने देश को अधिनायकवाद की तरफ धकेलने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक दूरी की धज्जियां बिखेरीं

ट्रंप के माउंट रशमोर भाषण के दौरान समर्थकों की जबरदस्त भीड़ एकत्रित हुई। इनमें से कुछ लोगों ने ही मास्क पहना था। इसके अलावा सामाजिक दूरी की धज्जियां बिखेरी गईं। ट्रंप ने जब कहा कि कुछ लोगों ने हमारे संस्थापकों की मूर्तियों को तोड़ने की कोशिश की और पवित्र स्मारकों को धराशायी कर रहे हैं, तब उनके समर्थकों ने कई बैनर और साइन भी लहराए। भीड़ को महामारी से बचाव के लिए कुछ नहीं कहा गया।

दूसरे कार्यकाल की आक्रामक तैयारी

राष्ट्रपति ट्रंप देश में फैले स्वास्थ्य संकट को लेकर पूरी तरह से जनता के निशाने पर हैं। ऐसे में वह आक्रामक तैयारी के साथ चुनाव अभियान में जुटते दिख रहे हैं। उन्होंने अमेरिकियों से अपील की कि वे उन लोगों के प्रति भयभीत न हों जो देश में तोड़फोड़ या हिंसा कर रहे हैं। ट्रंप ने इन हालातों से उबरने के लिए दूसरे कार्यकाल तक उन्हें ले जाने की अपील की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें