फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: ईरान डील से पहले इस्राइल के बेरूत हमले पर भड़के ट्रंप, कहा- शांति समझौते को नहीं पहुंचना चाहिए नुकसान

Sun, 14 Jun 2026 09:08 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Trump Slams Israel Attack On Beirut: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेरूत हमले को अनावश्यक बताते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस्राइल और हिजबुल्ला दोनों आगे कोई हमला न करें। ट्रंप के अनुसार शांति समझौता करीब है और क्षेत्र में स्थिरता का अवसर नहीं गंवाना चाहिए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेरूत में हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह हमला नहीं होना चाहिए था। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को और बढ़ाने से बचने की अपील की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि इस्राइल को अपनी सुरक्षा और खतरों से बचाव का अधिकार है, लेकिन जिस हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई, वह बेहद छोटा और महत्वहीन था। उन्होंने कहा कि उस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, न कोई घायल हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ था। ऐसे में यह घटना क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण शांति प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Explainer: अमेरिका-ईरान के समझौते की शर्तें तय, ट्रंप-मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

समझौता बहुत करीब है- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि एक समझौता बहुत करीब है, जो पूरे क्षेत्र में शांति लाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह संभावित समझौता सिर्फ लेबनान ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


'लेबनान में इस्राइल की ओर आगे कोई हमला नहीं होना चाहिए'
ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि लेबनान में इस्राइल की ओर से आगे कोई हमला नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अन्य पक्षों, खासकर हिजबुल्ला, को भी इस्राइल के खिलाफ किसी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- US-Iran Tensions: ईरान की जब्त 25 अरब डॉलर की संपत्तियां जारी करेगा अमेरिका? जानें कब हो सकता है अंतिम समझौता

ट्रंप ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की
अपने संदेश के अंत में ट्रंप ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, 'आइए, इस मौके को खराब न करें'। उन्होंने संकेत दिया कि अगर दोनों पक्ष संयम बरतते हैं तो क्षेत्र में लंबे समय से जारी तनाव को कम करने और स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें