फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ईरान पर हमला सिर्फ प्यार की थपकी': तेहरान पर सैन्य कार्रवाई के बाद ट्रंप का बयान, बोले- युद्धविराम अब भी लागू

Fri, 08 May 2026 08:02 AM IST
रिया दुबे वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को प्यार की थपकी बताया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम अब भी लागू है।
विज्ञापन
ईरान को ट्रंप की धमकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हालिया सैन्य कार्रवाई को लव टैप बताया है। इसका मतलब है कि यह प्यार या दुलार में की गई मामूली कार्रवाई है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच लागू युद्धविराम अब भी प्रभावी है और हालिया घटनाओं को युद्ध की वापसी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

होर्मुज में बढ़ा तनाव

दरअसल, यह तनाव होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी और ईरानी सैन्य गतिविधियों के बाद बढ़ा।  ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना के तीन विध्वंसक युद्धपोत होर्मजु से सफलतापूर्वक गुजर रहे थे, तभी उन पर ईरान की ओर से हमला किया गया। उनके मुताबिक, ईरानी बलों ने मिसाइल, ड्रोन और छोटी नौकाओं के जरिए अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने सभी हमलों को रोक दिया।

विज्ञापन


ट्रंप ने आगे दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में ईरानी नौकाओं को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने मिसाइलों और ड्रोन को बीच रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया था, जिससे अमेरिकी युद्धपोतों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अमेरिका और ईरान की बातचीत पर ट्रंप क्या बोले?

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अच्छी चल रही है, लेकिन समझौते की जरूरत अमेरिका से ज्यादा ईरान को है। ट्रंप ने कहा कि बातचीत अच्छी चल रही है... वे इस समझौते पर मुझसे ज्यादा हस्ताक्षर करना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिए कि अमेरिका फिलहाल दबाव की स्थिति में नहीं है, जबकि ईरान तेजी से किसी समझौते तक पहुंचना चाहता है।

इसी दौरान ट्रंप ने हालिया सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान को कुछ ही मिनटों में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दो मिनट में तबाह कर दिया गया। उनके टैंकर उड़ा दिए गए। हर मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया गया और जो लोग हमला कर रहे थे, वे अब जिंदा नहीं हैं।

विज्ञापन


ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर युद्धविराम नहीं होता, तो दुनिया ईरान से उठती एक बड़ी चमक देखेगी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आज हमारे साथ खिलवाड़ किया और हमने उन्हें खत्म कर दिया। अगर युद्धविराम नहीं होगा, तो आपको कुछ जानने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप बस ईरान से उठती एक बड़ी चमक देखेंगे। उन्हें जल्दी से जल्दी उस समझौते पर हस्ताक्षर कर देने चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें