फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने तेल बाजार की स्थिति पर सऊदी युवराज के साथ की चर्चा

Wed, 11 Mar 2020 02:42 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उथल पुथल से प्रभावित वैश्विक खनिज तेल बाजार की स्थिति पर सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ चर्चा की। राष्ट्रपति के कार्यालय ह्वाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि यह बातचीत सोमवार को हुई। इस बातचीत का ब्योरा नहीं दिया गया है। सऊदी अरब और रूस के बीच बाजार में कीमत गिराने की होड़ लगने से सोमवार को तेल बाजार 30 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को तेल बाजार पिछले बंद से 10 प्रतिशत उछल गया। इसके चलते वैश्विक शेयर बाजारों की हालत में भी सुधार हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें