अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की इस सप्ताह होने वाली पहली वाद-विवाद में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं होंगे। उनका कहना है कि लोग पहले से ही जानते हैं कि वह कौन हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नया पोल सामने आया है। इसमें आंकड़ों के आधार पर मुझे सबसे आगे रखा है। पूर्व राष्ट्रपति ने आंकड़े भी साझा किए, जिसमें वह 62 फीसदी, रामास्वामी को सात फीसदी, पेंस को पांच फीसदी, स्कॉट को तीन फीसदी, हेली और स्लॉपी क्रिस क्रिस्टी को दो-दो फीसदी और हचिंसन को मात्र एक फीसदी का समर्थन मिला हैं।
जनता जानती है...
उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि मैं कौन हूं। मैंने राष्ट्रपति होने के दौरान बहुत कुछ किया है। ऊर्जा स्वतंत्रता, मजबूत सीमाएं और सेना, अब तक की सबसे बड़ी कर और विनियमन कटौती, इतिहास की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था और भी बहुत कुछ के साथ मेरा राष्ट्रपति होना सफल रहा। उन्होंने कहा कि जनता जानती है सबकुछ, इसलिए मैं बहस नहीं करूंगा।
ले सकते हैं भाग!