फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: नाटो के लिए मैथ्यू व्हिटेकर होंगे राजदूत, कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल रह चुके; कनाडा में इन्हें मिली जिम्मेदारी

Wed, 20 Nov 2024 09:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मैथ्यू व्हिटेकर को नाटो के लिए अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है। व्हिटेकर कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं। 
विज्ञापन
मैथ्यू व्हिटेकर - फोटो : एक्स/मैथ्यू व्हिटेकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल में राजदूत और मध्य पूर्व में विशेष दूत के नाम के एलान के बाद नाटो और कनाडा के लिए अपने दूतों की घोषणा कर दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि मैथ्यू जी व्हिटेकर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अमेरिकी राजदूत होंगे, जबकि पूर्व कांग्रेसी पीट होकेस्ट्रा को कनाडा में राजदूत के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन


होकेस्ट्रा ने लगभग 20 वर्षों तक कांग्रेस में मिशिगन के दूसरे जिले का प्रतिनिधित्व किया, जिसके दौरान वे हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष भी थे। वहीं, व्हिटेकर की नाटो के लिए नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध और नाटो में रक्षा खर्च को लेकर तनाव है। एक सप्ताह पहले ट्रंप ने अर्कांसस के पूर्व गवर्नर माइक हुकाबी को इस्राइल में अपना राजदूत चुना था। मध्य पूर्व के लिए विशेष दूत के पद के लिए ट्रंप ने सफल रियल एस्टेट निवेशक और परोपकारी स्टीवन सी विटकॉफ को चुना था।

मैथ्यू की नियुक्ति पर ट्रंप ने क्या कहा
ट्रंप ने एक बयान में कहा, मैथ्यू व्हिटेकर एक मजबूत योद्धा और वफादार देशभक्त हैं, जो सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिका के हितों की रक्षा और प्रगति हो। उन्होंने कहा मैथ्यू हमारे नाटो सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करेंगे और शांति व स्थिरता के लिए पैदा हो रहे खतरों का डटकर सामना करेंगे। मुझे मैथ्यू की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है, जो अमेरिका प्रतिनिधित्व पूरी ताकत, ईमानदारी और मजबूत समर्पण के साथ करेंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान रहे कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल
व्हिटेकर 2018-19 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल रहे। इससे पहले वह ट्रंप के पूर्व अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस के प्रमुख अधिकारी भी रहे और बुश प्रशासन में दक्षिण आयोवा के अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से वह एक राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने आयोवा विश्वविद्यालय से तीन डिग्रियां हासिल की हैं। पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप की रूस के साथ कथित मिलीभगत की जांच को लेकर व्हिटेकर ने आलोचनात्मक टिप्पणी की थी, जिसके कारण वह विवादों में रहे थे। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें