फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनोई में अगले सप्ताह शिखर वार्ता करेंगे ट्रंप और किम

Fri, 22 Feb 2019 01:52 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
ट्रंप-किम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अगले सप्ताह वियतनाम के हनोई में बैठक करेंगे। ट्रंप और किम 27 और 28 फरवरी को दूसरी शिखर वार्ता के लिए मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच पहली बैठक 12 जून को सिंगापुर में हुई थी। यह बैठक उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका के संबंधों में सुधार करने की ट्रंप की कोशिश का हिस्सा थी। इसका मकसद उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण करना भी है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने एक कांफ्रेंस कॉल के दौरान संवाददाताओं से कहा कि दोनों नेता एक दूसरे से मुलाकात करेंगे, साथ भोजन करेंगे और अंतत: उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए उनके प्रतिनिधिमंडल विस्तृत बैठक करेंगे। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी है और राष्ट्रपति ट्रंप इस शिखर वार्ता के माध्यम से इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।अधिकारी ने कहा कि यह अंतिम लक्ष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि कुछ पहलुओं पर किम के साथ जून में बात करने के बाद ट्रम्प उत्तर कोरिया से उसके भविष्य के बारे में विस्तार से बात करेंगे। वह उत्तर कोरिया से बात करेंगे कि यदि वह परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता को पूरी तरह निभाता है तो उसका भविष्य कितना उज्ज्वल हो सकता है। इस बैठक में ट्रंप के साथ अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और अन्य कई वरिष्ठ सहयोगी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें