फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: प्रवासियों की गिरफ्तारी स्थानों को सीमित करने वाली नीतियां खत्म, स्कूलों-चर्चों में नहीं छिप सकेंगे अपराधी

Wed, 22 Jan 2025 05:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ट्रंप प्रशासन के इस कदम ने उस दिशा-निर्देश को उलट दिया है, जिसने एक दशक से अधिक समय से दो प्रमुख संघीय आव्रजन एजेंसियों को संवेदनशील स्थानों पर आव्रजन प्रवर्तन करने से प्रतिबंधित किया हुआ है। इन एजेंसियों में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) व सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) शामिल हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने प्रवासियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानों को सीमित करने वाली नीतियों को खत्म कर दिया है। अब आव्रजन कानूनों को लागू करने वाले अधिकारी स्कूलों और चर्चों जैसे संवेदनशील स्थानों पर प्रवासियों को गिरफ्तार कर सकेंगे। 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के इस कदम ने उस दिशा-निर्देश को उलट दिया है, जिसने एक दशक से अधिक समय से दो प्रमुख संघीय आव्रजन एजेंसियों को संवेदनशील स्थानों पर आव्रजन प्रवर्तन करने से प्रतिबंधित किया हुआ है। इन एजेंसियों में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) व सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) शामिल हैं। 

गिरफ्तारी से बचाने के लिए अब स्कूलों-चर्चों में नहीं छिप सकेंगे अपराधी
होमलैंड सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, 'यह कार्रवाई सीबीपी और आईसीई में बहादुर पुरुष और महिलाओं को हमारे आव्रजन कानूनों को लागू करने और हत्यारों व दुष्कर्मियों जैसे आपराधिक विदेशियों को पकड़ने के लिए सशक्त बनाती है।' होमलैंड सुरक्षा विभाग ने कहा कि अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए अब अमेरिका के स्कूलों और चर्चों में छिप नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 से हैं आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन दिशा-निर्देश
बता दें कि आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन दिशा-निर्देश 2011 से हैं। सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा ने 2013 में इसी तरह का दिशा-निर्देश जारी किया था।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें