फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुसियाना के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान बैरी, भारी बारिश से 25 फीट तक भर सकता है पानी 

Sat, 13 Jul 2019 02:08 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान बैरी अमेरिका के लुसियाना राज्य के काफी करीब है। जिससे इस हफ्ते यहां भारी बारिश हो सकती है। माना जा रहा है कि कई स्थानों पर दो फीट तक बारिश हो सकती है। आशंका है कि इससे जानमाल को काफी खतरा बढ़ सकता है। तटीय क्षेत्रों में पानी का स्तर सामान्य से ऊपर आ सकता है, जिससे निचले स्थानों पर स्थित सड़कों और घरों को नुकसान होगा।

विज्ञापन


यहां फिलहाल तेज हवाएं चल रही हैं और पानी का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र का कहना है कि तूफान तीन मील प्रति घंटे की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा है। जिससे भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार रात ग्यारह बजे बैरी लुसियाना के मॉर्गन शहर से 75 मील दक्षिण में केंद्रित था।

शुक्रवार सुबह तूफान काफी मजबूत हो गया, जिससे हवाएं 50 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। शुक्रवार की दोपहर और शाम न्यू ऑर्लीन्स में हवाएं लगातार 20 से 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। पावरहाउस डॉट यूएस की रिपोर्ट के अनुसार 29 हजार लोग लुसियाना में बिना बिजली के रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें