फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, दुबई हवाईअड्डों पर अब रुपये में कर सकेंगे लेनदेन

Fri, 05 Jul 2019 03:23 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dubai International Airport
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में काम करने वाले भारतीयों और पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब दुबई के सभी हवाईअड्डों पर भारतीय मुद्रा ‘रुपये’ में लेनदेन किया जा सकेगा। भारतीय मुद्रा दुबई एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल और अल मख्तूम हवाईअड्डे पर भारतीय रुपये लेना शुरू कर दिया गया है। यहां स्थित ड्यूटी फ्री दुकान के एक कर्मचारी ने ‘गल्फ न्यूज’ अखबार को इसकी पुष्टि भी की है।
विज्ञापन


दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय मुद्रा को लेनदेन के लिए स्वीकार किया जाना देश के पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें रुपये को दूसरी मुद्राओं में परिवर्तित कराने के चलते बड़ी राशि गंवानी पड़ती थी। यूएई से प्रकाशित प्रमुख अखबार ‘गल्फ न्यूज’ ने बताया कि रुपया दुबई में ड्यूटी फ्री दुकानों पर स्वीकार की जाने वाली 16वीं मुद्रा है। पिछले साल दुबई हवाईअड्डे से लगभग 9 करोड़ यात्री गुजरे थे, इनमें 1.22 करोड़ भारतीय थे। 

भारतीय यात्रियों को इससे पहले तक दुबई हवाईअड्डे पर ड्यूटी फ्री दुकानों से खरीददारी के लिए सामान की कीमत डॉलर, दिरहम अथवा यूरो में चुकानी पड़ती थी। दिसंबर 1983 में दूसरी मुद्राओं को स्वीकार किए जाने की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा भारत से काम के लिए दुबई जाने वाले कामगारों को भी इससे फायदा होगा, क्योंकि एयरपोर्ट पर उनके पास मौजूद रुपयों का उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट व्यवसाय में 18 फीसदी हिस्सेदारी भरतीयों की

‘खलीज टाइम्स’ की एक खबर के मुताबिक ड्यूटी फ्री के चलते 2018 में भारतीय यात्रियों से दुबई एयरपोर्ट पर दो अरब की वार्षिक बिक्री दर्ज की गई है। यह अपने व्यवसाय की 18 फीसदी हिस्सेदारी है। दुबई ड्यूटी फ्री के चलते मौजूदा समय में 47 विभिन्न देशों के 6000 से ज्यादा कर्मचारियों को रोजगार मिला हुआ है। इनमें भारतीयों की तादाद सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन

भारत-यूएई के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने की पहल

भारत और दुबई के बीच व्यापार व निवेश को बढ़ाने की एक पहल की गई है। इसके लिए जेबेल अली बंदरगाह और जाफजा जोन बंदरगाह की शुरुआत हुई है। इन दोनों के लिए दुबई स्थित बंदरगाह संचालक और भारतीय व्यापार हितग्राहियों के बीच एक साझेदारी हुई है। हाल के डीपी वर्ल्ड इंडियन ट्रेडर्स के बाद जाफजा वन में इनक्यूबेशन सेंटर की शुरुआत की थी। 

इस पहल का मकसद प्रतिभाशाली भारतीयों के लिए मध्य पूर्व बाजारों में व्यवसायों को साझा मंच मुहैया कराना है। भारत मुख्य रूप से यूएई के सबसे बड़े व्यापार साझेदारों में से एक रहा है, जिसकी जिसकी वार्षिक बढ़त 60 अरब डॉलर से अधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें