यह कदम वॉशिंगटन द्वारा यूक्रेन में जारी सैन्य कार्रवाइयों के लिए मॉस्को को दंडित करने के प्रयासों का हिस्सा है। इस फैसले से तांबा, एल्यूमीनियम व निकल के प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता के बतौर रूस की स्थिति को देखते हुए धातु बाजारों पर बड़ा असर पड़ सकता है।
बीस अरब डॉलर की सालाना आय होगी प्रभावित
अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस से सोने, गैस और हीरे पर पहले ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। अब वित्त मंत्रालय की मौजूदा कार्रवाई से रूस की करीब 20 अरब डॉलर की वार्षिक कमाई प्रभावित होगी।
रूसी रक्षा आधार बढ़ा रहा चीन
यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच, रूस का रक्षा औद्योगिक आधार बढ़ाने में चीन पूरी मदद कर रहा है। सीएनएन ने बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कहा कि दोनों देश रूस के अंदर ड्रोन का उत्पादन करने के लिए साझा रूप से भी काम कर रहे हैं। चीन के समर्थन से यूक्रेन पर हमला जारी रखने की रूसी क्षमता पर अहम प्रभाव पड़ रहा है।