पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे हुई। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में भी कनाडा के नोवा स्कोटिया में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 22 लोगों की मौत हुई थी।
Toronto Pub Shooting: पूर्वी टोरंटो के एक पब में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 12 लोग घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को टोरंटो के स्कारब्रो टाउन सेंटर मॉल के नजदीक स्थित पब में गोलीबारी हुई। घायलों में कई की हालत गंभीर है। हमलावर फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने दी ये जानकारी
शुरुआत में 11 लोगों के घायल होने की खबर थी, लेकिन बाद में कनाडा पुलिस ने 12 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। घायलों में से छह को मामूली चोटें लगी हैं, अन्य की चोटें गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर ने काला जैकेट पहना हुआ था और वह एक सिल्वर रंग की कार में भागता हुआ देखा गया। पुलिस ने लोगों को घरों के भीतर ही और चौकन्ना रहने की सलाह दी है। ताजा अपडेट में पुलिस ने बताया है कि हमले में तीन लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि साल 2022 में भी कनाडा के नोवा स्कोटिया में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 22 लोगों की मौत हुई थी। उसे कनाडा के इतिहास की सबसे खतरनाक गोलीबारी की घटना माना जाता है।