फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में प्रकृति का रौद्र रूप: बवंडर, आग और धूल भरी आंधी ने मचाई तबाही; अब तक 32 की मौत, लाखों प्रभावित

Sun, 16 Mar 2025 07:31 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका में प्राकृतिक आपदा से लाखों लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है। तमाम राज्यों में प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। वहीं लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा, जॉर्जिया और फ्लोरिडा पैनहैंडल में अब भी तूफान का खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मार्च के महीने में इस तरह की मौसमी घटनाएं आम होती जा रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में एक भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है। बवंडर, तेज हवाओं और जंगल की आग ने घरों, स्कूलों और तमाम गाड़ियों को अपनी चपेट में लेकर तहस-नहस कर दिया है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


मिसौरी में सबसे ज्यादा नुकसान
मिसौरी के वायने काउंटी में सबसे ज्यादा तबाही हुई। डकोटा हेंडरसन नाम के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्होंने और अन्य लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को बचाया। उन्होंने कहा, हमने पांच शव देखे, यह बहुत भयावह था। वहीं बटलर काउंटी के कोरोनर जिम एकर्स ने बताया कि एक व्यक्ति का घर पूरी तरह नष्ट हो गया था। फर्श उल्टी हो गई थी, हम दीवारों पर चल रहे थे।'

यह भी पढ़ें - North Macedonia: नाइट क्लब में लगी आग, 51 लोगों की मौत, म्यूजिक कॉन्सर्ट में आतिशबाजी से हुआ हादसा
विज्ञापन


अन्य राज्यों में कितना नुकसान?
अमेरिका के अन्य राज्यों में भी तूफान के कारण बड़े पैमाने पर तबाही देखने को मिली है। मिसिसिपी राज्य में छह लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हैं। वहीं अलाबामा में तूफान के कारण सड़कें और घर तबाह हो गए। अर्कांसस में तीन लोगों की मौत के बाद गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने आपातकाल की घोषणा की है। जबकि जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकाल घोषित किया है।  

तेज धूल भरी आंधी और हाईवे पर हादसे
तेज धूल भरी आंधी के कारण कई जगहों पर हादसे हुए हैं, इसमें कैनसस में एक हाईवे पर 50 से ज्यादा वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं टेक्सास के अमारिलो में धूल भरी आंधी में कार हादसों के चलते 3 लोगों की जान गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Starlink: स्टारलिंक के पीछे-पीछे यह कंपनी भी ले सकती है भारत में एंट्री, देश में लॉन्च करेगी सैटेलाइट इंटरनेट

ओक्लाहोमा में जंगल की आग
उधर ओक्लाहोमा में 130 से ज्यादा जगहों पर आग लगने की सूचना है। जिसमें करीब 300 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए और 689 वर्ग किमी का क्षेत्र जल गया है। इस अग्निकांड में गवर्नर केविन स्टिट का भी एक घर चपेट में आ गया है।  

भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान की चेतावनी
वहीं मिनेसोटा और साउथ डकोटा के कुछ इलाकों में तीन से छह इंच तक बर्फबारी की संभावना है। तेज हवाओं के कारण बर्फीले तूफान जैसी स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें