फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan ISIS: यूएस जनरल का दावा वहां मौजूद है आतंकी संगठन, अमेरिका व यूरोप पर कर रहा हमले की तैयारी

Fri, 18 Feb 2022 08:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल केनेथ मैकेंजी ने दावा किया है कि, वहां पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट( ISIS) मौजूद है। इस दावे का तालिबानी रक्षा मंत्रालय ने खंडन किया है। 
विज्ञापन
Afghanistan ISIS - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद, वहां आतंक बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल केनेथ मैकेंजी ने दावा किया है कि, वहां पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट( ISIS) मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैकेंजी ने अफगानिस्तान में ISIS की मौजूदगी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, वहां जो कुछ भी होने वाला है, अमेरिकी उसे अभी भी सुलझा रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि, अफगानिस्तान में जो कुछ भी हो रहा है, वह अशासकीय है। इसलिए, दुनिया के लिए यह एक जोखिम की तरह है। उन्होंने आगे कहा कि, इस्लामिक स्टेट बाहरी हमलों को अंजाम देने की इच्छा रखता है। विशेष तौर पर अमेरिका और यूरोप में। इसलिए मैं अफगानिस्तान में हो रहे हालिया घटनाक्रमों को लेकर चिंतित हूं। 

फिर से उभर रहे अलकायदा और इस्लामिक स्टेट 
इस बीच सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) के महासचिव स्टानिस्लाव जास ने भी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अल-कायदा व आईएसआईएस जैसे आतंकवादी गुटों का फिर से उभरना, न केवल अफगानिस्तान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक-आर्थिक और मानवीय आपदाओं  के साथ ही साथ अफगानिस्तान आतंक और नशीले पदार्थों की तस्करी का एक प्रमुख ठिकाना बन गया है। 
विज्ञापन


तालिबान ने किया खंडन 
अमेरिकी जनरल के दावे और सामने आ रही खबरों के बावजूद तालिबान ने इसका खंडन किया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्तान में कोई भी आतंकी संगठन मौजूद नहीं है। हमारी फौजें, इस तरह की ताकतों से लड़ने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें