फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूस ने उत्तर कोरिया को दीं एंटी-एयर मिसाइलें, बदले में मिले 10000 से अधिक सैनिक

Fri, 22 Nov 2024 01:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल।

सार

दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि रूस ने सेना भेजने के बदले उत्तर कोरिया को एंटी-एयर मिसाइलों की आपूर्ति की है। 
विज्ञापन
किम जोंग उन, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने उत्तर कोरिया को एंटी-एयर मिसाइल और अन्य हथियारों की आपूर्ति की है, बदले में उत्तर कोरिया ने अपने सैनिक भेजे हैं। उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए अपने 10 हजार से अधिक सैनिक रूस भेजे हैं। दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


'परमाणु तकनीक उत्तर कोरिया को हस्तांतरित कर सकता है रूस'
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक शिन वोंसिक ने शुक्रवार को एक टीवी कार्यक्रम में बताया कि रूस ने उत्तर कोरिया की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए उसे एंटी-एयर मिसाइलों और अन्य उपकरणों की आपूर्ति की है। शिन के मुताबिक, रूस ने उत्तर कोरिया को आर्थिक मदद भी दी है। सिओल और वॉशिंगटन को इस बात को लेकर चिंता है कि रूस अपनी संवेदनशील परमाणु और मिसाइल तकनीक भी उत्तर कोरिया को हस्तांतरित कर सकता है। 

'13000 से ज्यादा तोपखाने भेज चुका उत्तर कोरिया'
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने बुधवार को कहा था कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में रूस को अतिरिक्त तोपखाना प्रणाली भी भेजी हैं। पिछले महीने राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने अगस्त 2023 से अब तक रूस को 13 हजार से अधिक कंटेनर तोपखाने, मिसाइल और अन्य पारंपरिक हथियार भेजे हैं, ताकि रूस के हथियार भंडार को भरने में मदद की जा सके। इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तर कोरिया और रूस ने प्योंगयांग में उच्च स्तरीय वार्ता के बाद आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए एक नया समझौता किया था। इसकी जानकारी दोनों देशों के सरकारी मीडिया ने दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें