फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: भारतीय उच्चायुक्त पहुंचे थिलामाले पुल निर्माण स्थल; पाकिस्तान में 11 कोयला खनिकों की मौत

Tue, 04 Jun 2024 03:18 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

Today World News Updates: मालदीव के निर्माण और बुनियादी ढांचा मंत्री अब्दुल्ला मुथथलिब और भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने उच्चायोग और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थिलामाले पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, पाकिस्तान में 11 कोयला श्रमिकों की दम घुटने से मौत की खबर है। 
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव के निर्माण और बुनियादी ढांचा मंत्री अब्दुल्ला मुथथलिब और भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने उच्चायोग और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थिलामाले पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काम की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया और उन्हें परियोजना सलाहकार और ठेकेदार एएफसीएएनएस के प्रतिनिधि की ओर से जानकारी दी गई। द्वीप राष्ट्र के निर्माण और बुनियादी ढांचा मंत्रालय ने एक्स पर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मालदीव में भारत की प्रमुख विकास साझेदारी परियोजना 'ग्रेटर माले कनेक्टिविटी ब्रिज' की प्रगिति देखकर खुशी हुई। 

पाकिस्तान : पंजाब प्रांत से गिरफ्तार हुए टीटीपी के 44 आतंकवादी
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आईएस, अल-कायदा और तहरीके तालिबान  पाकिस्तान (टीटीपी) के 44 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन पर सरकारी प्रतिष्ठानों और हस्तियों पर हमला करने की साजिश रचने का आरोप है।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के अनुसार, पिछले महीने के दौरान प्रांत के विभिन्न हिस्सों में संयुक्त खुफिया अभियानों में संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें प्रतिबंधित संगठनों आईएसआईएस, अल-कायदा, टीटीपी और लश्कर-ए-झांगवी के 44 संदिग्ध आतंकवादी हैं। इन्हें लाहौर, रावलपिंडी, गुजरांवाला, फैसलाबाद, नारोवाल, सियालकोट, खानीवाल, मंडी बहाउद्दीन, झंग, रहीम यार खान और बहावलपुर में गिरफ्तार किया गया। आतंकियों के कब्जे से 10,275 ग्राम विस्फोटक, 37 डेटोनेटर और प्रतिबंधित साहित्य भी जब्त किया गया।
 

पाकिस्तान: 11 कोयला खनिकों की दम घुटने से मौत...
दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तानी शहर क्वेटा में लगभग 60 किमी (40 मील) दूर संजदी कोयला क्षेत्र में कोयले की खदान में मीथेन गैस के कारण 11 कोयला खनिकों की दम घुटने से मौत हो गई।

हम भारत की महान भूमि में निर्वासित, धर्म पर प्रवचन का मिल रहा अवसर: दलाई लामा
बौद्ध नगरी मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में सोमवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की दो दिवसीय टीचिंग आरंभ हुई। इन शिक्षाओं के श्रवण के लिए हजारों की संख्या में बौद्ध अनुयायी मैक्लोडगंज पहुंचे हुए हैं। धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि हम भारत की महान भूमि में निर्वासित हैं, हमारे पास धर्म पर प्रवचन आयोजित करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि हम में से जो लोग यहां एकत्रित हुए हैं, वे सभी एक ही बुद्ध के अनुयायी हैं। धर्मगुरु ने युवाओं और अनुयायियों को आत्मा की पहचान और आत्मा की शुद्धता पर प्रवचन दिए। मंत्र की शक्ति और तंत्र की शुद्धता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मन को विचलित करने वाली ईष्या है और ईष्या को नष्ट करने के लिए अभ्यास करना चाहिए और यह भी क्रोध से आती है, इसलिए अभ्यास करें।  

इलाज को अमेरिका जाएंगे धर्मगुरु
तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। दलाई लामा कार्यालय ने सोमवार को बताया कि इस दौरान वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। दलाई लामा कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 20 जून से अगले नोटिस तक उनका लोगों को संबोधित करने का या कोई अन्य कार्यक्रम नहीं होगा। दलाई लामा अपने घुटनों के इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं।  
विज्ञापन

बंगलूरू में रेव पार्टी मामले में तेलुगु अभिनेत्री हिमा को किया गिरफ्तार
रेव पार्टी मामले में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने तेलुगु अभिनेत्री हिमा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर िलया। इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास 19 मई को हुई रेव पार्टी मामले में सीसीबी ने अभिनेत्री को अपने कार्यालय में तलब किया था। वह बुर्का पहनकर अधिकारियों के समक्ष पेश हुईं। पूछताछ में सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा, जन्मदिन की पार्टी के बहाने इस रेव पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें अधिकतर लोग पड़ोसी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आए थे। सूचना के आधार पर सीसीबी की टीम ने वहां छापा मारा था। जांच में पता चला कि हिमा समेत 86 लोग नशे में लिप्त थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें