शादी के 40 साल बाद ब्रिटेन में 68 साल की एक महिला तलाक का केस हार गई है। उन्होंने 2012 में कोर्ट में अर्जी लगाई थी। टिनी ओवंस ने 40 साल पहले 1978 में शादी की थी तब वे 28 साल की और उनके पति ह्यू ओवंस 40 साल के थे।
2020 तक इंतजार करें या संसद कानून में बदलाव करे- कोर्ट
ब्रिटेन में ये है तलाक लेने का नियम
व्यभिचार, बेवजह खराब बर्ताव, पति-पत्नी दो साल से अलग रह रहे हों और तलाक के लिए राजी हों, पति या पत्नी आपसी रजामंदी के बिना 5 साल से अलग रह रहे हों (टिनी और ह्यू के मामले में तलाक का यही आधार बनता है)। यही सब कारण है ब्रिटिश सरकार में जिनसे तलाक की अर्जी पर विचार किया जाता है।