फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत में समय से लागू लॉकडाउन ने बचाईं कई जानें, न्यूयॉर्क भी लेता समय पर फैसला तो कम होती 50 हजार मौतें'

Tue, 02 Jun 2020 07:39 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में समय से लॉकडाउन के फैसले को सराहते हुए भारतीय मूल के अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रनील बसु ने कहा कि ऐसा करने से कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या को काफी कम करने में मदद मिली है।

विज्ञापन


टेनेसी स्थित डॉ. बसु ने कहा, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अध्ययन में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से समय से लॉकडाउन करने से भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या काफी कम रही है। इस अध्ययन से यह भी पता चला है कि अगर न्यूयॉर्क में तीन मार्च से पहले लॉकडाउन कर दिया जाता तो लगभग पचास हजार लोगों की जान बचाई जा सकती थी। 

उन्होंने सलाह भी दी कि भारत में उन इलाकों को लॉकडाउन सबसे पहले खोला जाना चाहिए जो हॉटस्पॉट नहीं हैं। हॉटस्पॉट में लॉकडाउन बरकरार रखने के साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आइसोलेशन के साथ टेस्टिंग में और तेजी लाई जाए। डॉ. बसु के मुताबिक, वैज्ञानिक दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है लेकिन वित्तीय आपदा कम करने के लिए अर्थव्यवस्था को खोलना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें