रूस और यूक्रेन के बीच तनाव अब अपने चरम पर है। पिछले 24 घंटे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से जो कदम उठाए गए हैं, उनसे दोनों देशों के बीच युद्ध के आसार काफी बढ़ गए हैं। इस बीच यूरोप और अमेरिका से लेकर अफ्रीकी देशों ने भी रूस के फैसले को लेकर बयान जारी किए हैं। भारत ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील की है।
रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच अमर उजाला आपको बता रहा है कि आखिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद से स्थितियां किस तरह से बिगड़ी हैं और यूक्रेन और रूस के समर्थकों ने कैसे इस बीच अपने फैसलों से पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।