5 टेक्नोलॉजी कंपनियां फेसबुक, एपल, अमेजन, नेटफ्लिक्स और गूगल की वैल्यू वैलुएशन 2018 के उच्चतम स्तर से 70 लाख करोड़ रुपए कम हुई है। यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैप का लगभग आधा है।
| कंपनी |
मार्केट कैप |
| माइक्रोसॉफ्ट |
53.3 लाख करोड़ रुपए |
| अमेजन |
52.5 लाख करोड़ रुपए |
| गूगल |
51.1 लाख करोड़ रुपए |
| एपल |
47.5 लाख करोड़ रुपए |
सितंबर के नतीजे जरी करने वक्त नवंबर में कुक ने कहा था कि ब्राजील, भारत और रूस में बिक्री उम्मीद से कम है मगर चीन इस श्रेणी में नहीं है। एपल के नए फोन Xएस और Xएस प्लस की बिक्री कम होने के चलते कंपोनेंट बनाने वाली कुछ कंपनियों ने प्रोडक्शन घटाने की बात भी कही थी। कंपनी ने कहा था अब नतीजों में आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट की बिक्री संख्या नहीं बताएगी। इस पर विशेषज्ञों ने आईफोन की बिक्री घटने की आशंका जताई थी।
एपल को चीन, हांक कांग और ताइवान में श्याओमी, ओप्पो और हुवावे जैसी कंपनियों से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी इन देश के आंकड़े अलग से जारी करती है। आईफोन-8 के बाद के फोन में कीमत के सिवाय ज्यादा कुछ नहीं बदला है। वनप्लस, ओप्पो, गूगल इससे कम कीमत में बेहतर फीचर वाले फोन दे रही हैं। एपल ने जून 2007 में आईफोन लांच किया था। 2017 तक यह 100 करोड़ से ज्यादा आईफोन बेच चुकी थी।
2013 में चीन में सैमसंग का मार्केट शेयर 15% था। पिछले साल यह घटकर एक फीसदी हो गया। सैमसंग ने चीन के एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में उत्पादन बंद करने कि घोषणा कि है।
चीन में कंपनियों के मार्केट शेयर
| कंपनी |
मार्केट शेयर |
| गूगल |
18% |
| हुवावे |
17% |
| ओप्पो |
16% |
| एपल |
4% |