फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन ने जताई रेवेन्यू में गिरावट की आशंका तो शेयर 10% लुढ़के, चीन में बिक्री घटना वजह

Fri, 04 Jan 2019 09:35 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
apple tim cook
विज्ञापन

बाजार में आईफोन के आने के बाद पहली बार कंपनी ने नतीजों के आने से पहले रेवेन्यू में गिरावट का अनुमान लगाया है। एपल के सीईओ टिम कुक ने दिसम्बर तिमाही में बिक्री में गिरावट होने की आशंका जताई है। कुक के मुताबिक यह गिरावट चीन में बिक्री के घटने से होगी। कुक के मुताबिक यह गिरावट 5.5% रहेगी।  गुरूवार को जैसे ही बाजार खुले कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट आ गई।

विज्ञापन


पांच महीने पहले तक एक ट्रिलियन डॉलर (70 लाख करोड़ रुपये) वाली दुनिया की पहली कंपनी थी मगर पांच लाख करोड़ का मार्केट कैप अब घटकर 47.5 लाख करोड़ रह गया है। एपल लुढ़ककर चौथे नंबर पर आ गई है। 

कंपनी और सीईओ के अनुमान अलग-अलग

एपल का वित्तीय वर्ष 30 सितंबर को शुरू होता है। 29 दिसंबर को पहली तिमाही पूरी हुई थी। इस महीने 29 जनवरी को दिसंबर तिमाही ने नतीजे सामने आएंगे।  कुक ने 5.8 लाख करोड़ रेवेन्यू का अनुमान लगाया है जबकि कंपनी ने 6.2 से 6.5 लाख करोड़ का अनुमान लगाया था। कुक ने निवेशकों को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा है कि विकाशशील देशों में मुश्किलों का अनुमान तो उन्हें था मगर चीन की खराब स्थिति भांपने में वह चुक गए।  चीन में कंपनी की विकास दर घट रही है और ट्रेड वॉर ने दबाव को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


चीन में गिरावट के कारण

लगभग 19 महीने बाद चीन में एपल की मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आई है। कंपनी को इस स्थिति का अनुमान नहीं था। जानकारों के मुताबिक अमेरिका के कहने पर कनाडा में हुवावे (चीन कि मोबाइल कंपनी) की सीएफओ की गिरफ्तारी हुई इस कारण चीन के लोगों ने एपल के उत्पाद खरीदने बंद कर दिए। दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर एपल चीन में ही बनते है। एपल का 20% रेवेन्यू भी चीन से ही आता है।
 
आइफोन के अलावा कंपनी के मैक कंप्यूटर और आईपैड की बिक्री में भी गिरावट देखी गई है। कहा जा रहा है कि कीमतों के बढ़ने के बावजूद तकनीक में कोई ख़ास सुधार नहीं हुआ इस वजह से भी आइफोन के प्रोडक्ट्स कि मांग कम हो रही है। तीन महीने में एपल का मार्केट कैप 30 लाख करोड़ रु. गिरा 

एपल के अलावा साल 2018 में पांच टेक कंपनियों की वैल्यू 70 लाख करोड़ घटी है। 

Trending Videos

5 टेक्नोलॉजी कंपनियों का मार्केट कैप

apple
5 टेक्नोलॉजी कंपनियां  फेसबुक, एपल, अमेजन, नेटफ्लिक्स और गूगल की वैल्यू वैलुएशन 2018 के उच्चतम स्तर से 70 लाख करोड़ रुपए कम हुई है। यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैप का लगभग आधा है। 

 
कंपनी  मार्केट कैप
माइक्रोसॉफ्ट  53.3 लाख करोड़ रुपए
अमेजन   52.5 लाख करोड़ रुपए
गूगल  51.1 लाख करोड़ रुपए
एपल  47.5 लाख करोड़ रुपए

सितंबर के नतीजे जरी करने वक्त नवंबर में कुक ने कहा था कि ब्राजील, भारत और रूस में बिक्री उम्मीद से कम है मगर चीन इस श्रेणी में नहीं है। एपल के नए फोन Xएस और Xएस प्लस की बिक्री कम होने के चलते कंपोनेंट बनाने वाली कुछ कंपनियों ने प्रोडक्शन घटाने की बात भी कही थी। कंपनी ने कहा था अब नतीजों में आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट की बिक्री संख्या नहीं बताएगी। इस पर विशेषज्ञों ने आईफोन की बिक्री घटने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

चीन में सैमसंग के भी शेयर गिरे थे

एपल को चीन, हांक कांग और ताइवान में श्याओमी, ओप्पो और हुवावे जैसी कंपनियों से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी इन देश के आंकड़े अलग से जारी करती है। आईफोन-8 के बाद के फोन में कीमत के सिवाय ज्यादा कुछ नहीं बदला है। वनप्लस, ओप्पो, गूगल इससे कम कीमत में बेहतर फीचर वाले फोन दे रही हैं। एपल ने जून 2007 में आईफोन लांच किया था। 2017 तक यह 100 करोड़ से ज्यादा आईफोन बेच चुकी थी।

2013 में चीन में सैमसंग का मार्केट शेयर 15% था। पिछले साल यह घटकर एक फीसदी हो गया। सैमसंग ने चीन के एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में उत्पादन बंद करने कि घोषणा कि है। 

चीन में कंपनियों के मार्केट शेयर
 
कंपनी  मार्केट शेयर 
गूगल 18% 
हुवावे 17%
ओप्पो  16% 
एपल  4% 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें