फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में फिर कांपी धरती: तिब्बत में भी महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल में 5.0 रही तीव्रता; कहां था केंद्र?

Tue, 08 Sep 2026 10:32 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

नेपाल में मंगलवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 143 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है। प्रभावित इलाकों में अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेपाल में भूकंप के तेज झटके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास मंगलवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 143 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके के बाद अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार, तिब्बत तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप के कारण क्षेत्र में मौजूद भूगर्भीय गतिविधियों का भी पता चलता है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन सितंबर को तिब्बत में आया था भूकंप
तिब्बत में तीन सितंबर दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई। भूकंप के झटके दोपहर करीब 1:46 बजे दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र तिब्बत में ही था। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 14 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप का लोकेशन तिब्बत क्षेत्र में दर्ज किया गया। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

तीन सितंबर को आए भूकंप के झटके नेपाल, तिब्बत के साथ ही भारत के उत्तराखंड में महसूस किए गए थे। तीन सितंबर को तिब्बत में आया भूकंप उत्तराखंड के जोशीमठ से करीब 116 किमी दूर आया था।

पहले ही त्रासदी की मार झेल रहा तिब्बत
26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने के बाद तिब्बत को भीषण बाढ़ मार झेलनी पड़ी है। चीन सीमा से जुड़े इलाके में बड़े पैमाने पर तबाही देखने को मिली है। वहीं, पड़ोसी देश नेपाल में भी इस बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। नेपाल में आई बाढ़ में अब तक 1358 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 5326 लोग अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें