फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने जारी की रिपोर्ट, शहबाज और इमरान सरकार पहले से अधिक भ्रष्ट

Thu, 02 Feb 2023 04:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, इस्लामाबाद

सार

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने वैश्विक भ्रष्टाचार पर 2022 करप्शन परसेप्शन इंडेक्स ने रिपोर्ट जारी की। जिसमें पाकिस्तान को उन 10 देशों में घोषित किया, जिन्होंने सीपीआई  स्कोर में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मन की ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल(टीआई) संस्था ने वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें शाहबाज़ शरीफ और इमरान खान की अगुवाई वाली सरकारों के तहत पाकिस्तान पहले की तुलना में अधिक भ्रष्ट पाया गया। टीआई पाकिस्तान के अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पाकिस्तान का स्कोर 27 हो गया है।
विज्ञापन


सीपीआई ने जारी की रिपोर्ट
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने मंगलवार को वैश्विक भ्रष्टाचार पर 2022 करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (सीपीआई) रिपोर्ट जारी की। जिसमें पाकिस्तान को उन 10 देशों में घोषित किया, जिन्होंने सीपीआई स्कोर में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की। पाकिस्तान का 2022 सीपीआई स्कोर 2021 में 28 की तुलना में 27 है। हालांकि, टीआई द्वारा अपनी 2022 की रिपोर्ट में मूल्यांकन किए गए कुल 180 देशों में से पाकिस्तान की रैंक 140 पर बनी हुई है। बता दें कि, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल हर साल भ्रष्टाचार से जुड़े आंकड़ों पर रिपोर्ट जारी करती है। इसमें विश्व के देशों की स्थिति का वर्णन होता है और संस्था भ्रष्टाचार की स्थिति के अनुसार देशों की सूची बनाती है।

भ्रष्टाचार व सामाजिक सुधार का वादा करके सत्ता में आए थे इमरान 
सीपीआई 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने भी अपने सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण गिरावट की प्रवृत्ति को जारी रखा है। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच 2012 के बाद से अपने सबसे कम स्कोर को केवल 27 अंक पर पहुंचा दिया है। इमरान खान ने भ्रष्टाचार से निपटने, सामाजिक और आर्थिक सुधारों को बढ़ावा देने का वादा किया था और सत्ता में आए थे, लेकिन 2018 में बागडोर संभालने के बाद भी आर्थिक, सामाजिक और भ्रष्टाचार में सुधार नहीं कर सके।  
विज्ञापन


ऐसे होती है गणना
विशेषज्ञों और व्यवसायियों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के कथित स्तरों के आधार पर 180 देशों और क्षेत्रों की रैंकिंग की सूची तैयार की जाती है। यह रैंकिंग 0 से 100 अंकों के पैमाने का उपयोग कर तय की जाती है। जहां शून्य अंक प्राप्त करने वाला देश सर्वाधिक भ्रष्ट होता है जबकि 100 अंक प्राप्त करने वाले देश को भ्रष्टाचार की दृष्टि से बेहद अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें