फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में भारी गोलीबारी में तीन सैनिकों की मौत, एक आतंकवादी ढेर

Sun, 21 May 2023 03:58 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाक सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने शनिवार को एक पोस्ट पर हमला किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जरगुन इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी और तीन सैनिक मारे गए। पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब सुरक्षा बलों ने एक जांच चौकी पर हमले का जवाब दिया।

विज्ञापन


इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने शनिवार सुबह एक पोस्ट पर हमला किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने फौरन जवाबी फायरिंग की और आतंकवादियों को पीछे हटने के लिए मजबूर किया।

आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि मुठभेड़ के बाद पास के पहाड़ों में भागने वाले आतंकवादियों के संभावित ठिकाने की पहचान की गई है और इन्हें खत्म करने का अभियान शुरू किया गया है। इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस आतंकी घटना की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें