पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली क्षेत्र में एक जांच चौकी पर आईईडी विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।
चश्मदीदों ने बताया कि उत्तर वजीरिस्तान जिले के शेवा तहसील में एक जांच चौकी के पास विस्फोटक लगाए गए थे। जब सुरक्षाकर्मी वहां ड्यूटी पर थे तो उसमें विस्फोट हो गया। शनिवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति जख्मी भी हुआ है।
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के पी के महमूद खान ने विस्फोट की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी कायरतापूर्ण हरकतों से आतंकवाद को खत्म करने के सरकार के संकल्प को दबाया नहीं जा सकता।'