फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में चाकू से हमला : तीन लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

जर्मनी के बवेरिया के वुर्जबर्ग शहर में एक शख्स ने चाकू से हमला कर तीन लोगों की जान ले ली। साथ ही इस हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को गोली मारकर घायल किया गया और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जा सकी।

विज्ञापन

यह हमला बावरियान राज्य स्थित शहर के मध्य भाग में हुआ और अब तक स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितने लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने संदिग्ध हमलावार की पहचान 24 वर्षीय सोमालियाई मूल के व्यक्ति के तौर पर की है जो शहर में रहता था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल हमलावर की जान को कोई खतरा नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में दिख रहा है कि राहगीर हमलावर को घेरे हुए हैं। जर्मन आरटीएल टेलीविजन पर एक महिला ने बताया कि उसने घटना को देखा है और पुलिस पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


जूलिया रुनजे ने बताया, उसके पास बड़ा चाकू था और वह लोगों पर हमला कर रहा था। इसके बाद कई लोगों ने उसे रोकने के लिए कुर्सी, छाता या सेलफोन से वार किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और मेरा मानना है कि उसे गोली मारी, आप आवाज साफ तौर पर सुन सकते हैं।

पुलिस प्रवक्ता कर्स्टिन कुनिक ने कहा कि अधिकारियों को शाम करीब पांच बजे जानकारी मिली कि शहर के मध्य में बारबरोसा चौक पर चाकू से लोगों पर हमला किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें