ओरियन युद्धाभ्यास : भारतीय वायुसेना टीम का फ्रांस में स्वागत
फ्रांस में जारी अंतरराष्ट्रीय सैन्याब्यास ‘ओरियन’ में भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया है। विदेशी धरती पर हो रहे युद्धाभ्यास में यह राफेल की पहली भागीदारी है। भारतीय वायु सेना की पहली भारतीय वायु सेना की पहली महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह भी इसका हिस्सा हैं। भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनैन ने ट्वीट किया कि फ्रांस ने गर्मजोशी से भारतीय टीम का स्वागत किया है।
इस्राइल के विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे
इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन अगले सप्ताह भारत यात्रा करेंगे। उनका दौरा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की इस साल के अंत में होने वाली नई दिल्ली की यात्रा से पूर्व की तैयारियों से जुड़ा माना जा रहा है। कोहेन 9 से 11 मई तक तीन दिन की भारत यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत करेंगे।