फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बैकयार्ड पूल में एक भारतीय परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए, हाल ही में खरीदा था घर

Wed, 24 Jun 2020 03:25 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

न्यू जर्सी में अपने घर के बैकयार्ड पूल में एक भारतीय परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए हैं। ‘एनजेडॉटकॉम’ ने पुलिस के हवाले से कहा कि पूर्वी ब्रुंसविक में भरत पटेल (62), उनकी बहू निशा पटेल (33) और उसकी आठ वर्षीय बेटी सोमवार को दुर्घटनावश अपने बैकयार्ड पूल में डूब गए।

विज्ञापन


‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की खबर के अनुसार जांचकर्ता यह पता लगाने कि कोशिश कर रहे हैं कि परिवार के सभी सदस्य एक साथ कैसे डूब गए। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि क्या वे ज्यादा अच्छे तैराक नहीं थे और गहराई में जाने पर घबरा गए।


सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने अप्रैल में 4,51,000 डॉलर में यह घर खरीदा था। पड़ोसियों ने भी सोमवार को बैकयार्ड से चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने की जानकारी दी। वहीं पुलिस के प्रवक्ता फ्रैंक सट्टर ने एक संवादाता सम्मेलन में कहा कि हमें लगता है कि मां मदद के लिए पूल के अंदर से चिल्ला रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (सीपीआर) देने की कोशिश की लेकिन सभी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें