फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के काबुल में सिलसिलेवार तीन बम धमाके, एक की मौत

Sun, 02 Jun 2019 08:57 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तीन बम धमाके हुए। इनमें से एक बम विश्वविद्यालय के छात्रों को ले जा रही बस में लगाया गया था। इन धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरामार्ज ने इस बात की पुष्टि की शहर में जिस जगह पर पहला विस्फोट हुआ, बाद में उसी इलाके में अन्य दो धमाकों की आवाज सुनी गयी। 

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि रविवार को शहर के पश्चिमी हिस्से में हुए हमले में 17 लोग घायल भी हुए हैं। जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्ला मायर ने कहा कि बस पर हुए हमले में घायल हुए लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। 

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। काबुल में हुए इन धमाकों की अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन राजधानी में होने वाले धमाकों में तालिबान और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी दोनों सक्रिय रहे हैं और उन्होंने काबुल में कई हमले किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें