फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ऑनलाइन वीडियो और पोस्ट लिखकर डोनाल्ड ट्रंप और सरकारी अधिकारियों की हत्या की दी धमकी, युवक पुलिस हिरासत में

Sat, 12 Apr 2025 10:13 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मिस्टर सैटन नामक खाते से पोस्ट किए गए वीडियो में कहा गया कि हमें बस लोगों को मारना शुरू करना होगा। ट्रंप, एलन, ट्रंप द्वारा नियुक्त सभी एजेंसियों के प्रमुखों और जो भी इस काम में बाधा बन रहा है। वीडियो का आईपी एड्रेस चेक किया गया तो वह शॉन मोनपर के घर का निकला। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप का लगातार विरोध हो रहा है। इस बीच एक युवक ने ऑनलाइन वीडियो और संदेश पोस्ट करके ट्रंप और सरकारी अधिकारियों को हत्या करने की धमकी दे दी। न्याय विभाग ने कहा कि युवक पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी 32 वर्षीय शॉन मोनपर को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


न्याय विभाग ने कहा कि एफबीआई को एक यूजर की ओर से पोस्ट की गई धमकियों के बारे में संदेश मिला। मिस्टर सैटन नामक खाते से पोस्ट किए गए वीडियो का आईपी एड्रेस चेक किया गया तो वह शॉन मोनपर का घर निकला। शॉन मोनपर पेंसिलवेनिया का रहने वाला है, जहां चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप पर हमला किया गया था। जांच में सामने आया कि ट्रंप के शपथ लेने के बाद मोनपर ने एक कमेंट किया कि उसने शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। उसने कई बंदूकें खरीद लीं हैं और वह गोला-बारूद जमा कर रहा है। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन की अप्रवासियों को निकालने की 'बेरहम' योजना, 6000 जीवित लोग मृत घोषित
विज्ञापन


इसके बाद 17 फरवरी को उसने पोस्ट किया कि हमें बस लोगों को मारना शुरू करना होगा। ट्रंप, एलन, ट्रंप द्वारा नियुक्त सभी एजेंसियों के प्रमुखों और जो भी इस काम में बाधा बन रहा है। याद रखें, हम बहुसंख्यक हैं। एमएजीए देश में अल्पसंख्यक है और जब तक कदम उठाने का समय आएगा, तब तक वे कमजोर हो चुके होंगे। कई लोग इन नीतियों से कुचले जा चुके होंगे, और वे भी बदला लेना चाहेंगे। चार मार्च को युट्यूब पर लाइव में उसने कहा कि वह खुद ट्रंप की हत्या करने जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रूस से बातचीत की ट्रंप की कवायदों के बीच यूक्रेन के साथ आए यूरोपीय देश, अरबों यूरो की देंगे सैन्य मदद

ऐसे लोगों को छोड़ेंगे नहीं
अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा कि लोग आश्वस्त रहें कि जब भी और जहां भी हत्या या सामूहिक हिंसा की धमकी होगी, न्याय विभाग संदिग्ध को ढूंढेगा, गिरफ्तार करेगा और कानून की पूरी सीमा तक मुकदमा चलाएगा तथा अधिकतम उचित सजा की मांग करेगा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें