फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको में लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर हुई महिलाओं की हत्या, राष्ट्रपति ने नकारा

Mon, 08 Jun 2020 06:22 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मैक्सिको में महिलाओं की लगातार हत्या की जा रही हैं। वर्ष 2020 के 4 महीनों में 987 महिलाओं और लड़कियों की हत्या कर दी गई। हालांकि इन हत्याओं पर राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रडोर का कहना है कि ज्यादातर इमरजेंसी कॉल झूठे हैं।

विज्ञापन


मक्सिको में महिलाओं की हत्या डराने वाले स्तर पर की जा रही है। लेकिन देश के राष्ट्रपति आपातकालीन हॉटलाइन पर आ रही ढेरों कॉल को महत्व न देते हुए इन्हें झूठा घोषित करते हुए दिख रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के संबंध में 26,171 इमरजेंसी कॉल की गई थी। पिछले सप्ताह सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए 23 मार्च को घर पर ही रहने के देशव्यापी आदेश के बाद हत्याओं में वृद्धि हुई है। इन हत्याओं में एक तथ्य समान है कि सभी मामलों में महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा था। पिछले पांच सालों में इस साल अप्रैल में महिलाओं की रिकॉर्ड हत्या हुई है। इसके साथ ही यह सबसे घातक महीना बन गया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रडोर ने अपने पूर्ववर्तियों के नव उदारवादी (नियोलिबरल) गवर्निंग मॉडल को दोषी ठहराते हुए इस समस्या के इतने बड़े स्तर पर होने को ही खारिज कर दिया है।

राष्ट्रपति ने मई के मध्य में सुबह अपनी दैनिक प्रेस बैठक के दौरान कहा कि मैं आपको एक और तथ्य देने जा रहा हूं। लेकिन इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा होती ही नहीं या उसका अस्तित्व ही नहीं। बल्कि मैं यह बिल्कुल नहीं चाहता कि आप सभी मेरी बात की गलत व्याख्या करें। मार्च में 26,171 इमरजेंसी कॉल आई थी। 

वकील ने कहा कि पीड़ित महिला जब उत्पीड़न करने वाले के साथ ही रह रही हो तो वह मदद के लिए खुद कॉल करने से डरती हैं। यहां तक कि वह यह बात किसी को भी बताने से डरती हैं। उनका कहना था कि यदि सरकारी अधिकारी उनके पास जाएं तो शायद वह कुछ खुलकर बता पाएं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2020 के आरंभिक चार महीनों में 987 महिलाओं और लड़कियों की हत्या कर दी गई। इनमें से सिर्फ 308 हत्या ही महिला उत्पीड़न पर आधारित है।


90 फीसदी इमरजेंसी कॉल्स झूठी: राष्ट्रपति
महिलाओं पर हो रही हिंसा से जुड़ी इमरजेंसी कॉल पर सरकारी आंकड़ों की बाबत जब एक पत्रकार द्वारा राष्ट्रपति से प्रश्न किया गया तो उसके जवाब में उन्होंने कहा कि रिपोर्ट का आधार बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली इमरजेंसी कॉल 90 फीसदी तक झूठी होती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के संबंध में 26,171 इमरजेंसी कॉल की गई थीं।

इसके अगले महीने जब घर पर ही रहने के आदेश के कारण महिलाएं घरों में ही थीं, तब भी 21,722 कॉल की गई थीं। यह आंकड़े इसी सरकार की सरकारी रिपोर्ट में प्रदर्शित किए गए। महिलाओं पर हो रही हिंसा के संबंध में की जाने वाली कॉल्स पर राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर के विचारों का एक प्रमुख वकील द्वारा प्रतिवाद किया गया है। कॉल को फॉलो नहीं किया जाता है और इसे अधूरा माना जाता है।

मैक्सिको में मौत का आंकड़ा 13 हजार के पार
मैक्सिको में पिछले 24 घंटे में 36 नए मामले मिलने के बाद संक्रमित हो की संख्या 1 लाख 13 हजार 500 के पार हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 13 हजार 511 लोगों की मौत हुई है। यहां के महामारी विज्ञान संस्थान के निदेशक लास लुईस अलोमिया ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि संक्रमण से 1,189 संदिग्ध मौतों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें