फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, सरकार नकाब पर पाबंदी लगाने की तैयारी में

Fri, 04 Oct 2019 02:12 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
विज्ञापन
Protest in Hong Kong - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
हांगकांग में कई महीनों से जारी हिंसक प्रदर्शनों को खत्म करने के लिए सरकार आपात शक्तियों का इस्तेमाल करने और नकाब पर पाबंदी लगाने के बारे में विचार कर रही है। इसी बीच शुक्रवार को यहां हजारों लोगों ने नकाब पहनकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में अधिकांश लोग कामकाजी थे जो भोजन अवकाश के दौरान यहां आए। सभी प्रदर्शनकारी बीजिंग समर्थक शासन द्वारा औपनिवेश काल के कानून के संभावित इस्तेमाल का विरोध कर रहे थे।इस अर्द्ध स्वायत्त शहर पर चीन के शासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों का रूप ले चुका है। बीते चार महीने से जारी इन हालात के बदलने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

पहचान छिपाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने नकाब पहने रखे थे। आंसू गैस तथा गोलियों से बचाव के लिए उन्होंने पीले रंग के हैलमेट, रंगीन चश्मे तथा रेस्पिरेटर पहन रखे थे।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, नेता कैरी लेम ने नकाब को गैरकानूनी घोषित करने के लिए आपात अध्यादेश नियम का इस्तेमाल करने का फैसला किया है और इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को सुबह अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक की। सरकार ने कहा कि लेम तथा उनके मंत्रिमंडल सहयोगी दोपहर तीन बजे संवाददाता सम्मेलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें