फिलीपींस में तूफान मोलवे के कारण लोगों को राजधानी के दक्षिण में प्रांतों में सुरक्षा के लिए सब कुछ छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, तूफान से किसी के हताहत होने की कोई तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि कम से कम एक व्यक्ति लापता है और सात अन्य को मनीला के दक्षिण में बटांगस प्रांत से बचाया गया है।
इस तूफान में 125 किलोमीटर प्रति घंटे और 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बह रही हैं। सरकारी पूर्वानुमानकर्ताओं के मुताबिक, मोलवे के सोमवार को दक्षिण चीन सागर में देश से बाहर की भी उम्मीद है।
ऑफिस ऑफ सिविल डिफेंस के अनुसार, कम से कम 25,000 ग्रामीणों ने स्कूलों और सरकारी भवनों में शरण ली है। लगभग 20,000 लोग विस्थापित हुए हैं। कुछ जगहों पर तेज आंधी के कारण बिजली भी गुल हो गई है। वहीं, कुछ शहरों में सड़कों से मलबा हटाने का काम जारी है।