फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में कट्टरपंथी मौलाना की मौत का शोक मनाने पहुंचे हजारों लोग

Sun, 22 Nov 2020 05:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लाहौर।
विज्ञापन
मौलाना खादिम हुसैन रिजवी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान के विवादास्पद ईशनिंदा कानून के समर्थक कट्टरपंथी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी के जनाजे में शनिवार को हजारों लोगों ने शिरकत की। संसद में दो सीट रखने वाली रिजवी की पार्टी तहरीक-ए-लाबियाक ईशनिंदा कानून में इस्लाम का अपमान करने के लिए मौत की सजा शामिल करने की मांग कर रही है और इसके लिए लगातार बड़े पैमाने पर आंदोलनों का आयोजन करती रही है।

विज्ञापन


दो दिन पहले 54 साल की उम्र में मरने वाले रिजवी के समर्थक शनिवार को शोक जताने के लिए लाहौर के पूर्वी हिस्से में जमा हुए। रिजवी ने पिछले रविवार को भी राजधानी इस्लामाबाद में अपने हजारों समर्थकों के साथ धरना दिया था। यह धरना फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टूंन दोबारा प्रकाशित किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था।


रिजवी ने इसे ईशनिंदा करार दिया था। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हो गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान में कार्टूनों के खिलाफ गुस्सा दिखाने के लिए प्रदर्शनों की एक लहर शुरू हो गई थी। इसके चलते पाकिस्तान सरकार को मंगलवार को फ्रांस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने और फ्रांसीसी राजदूत को वापस भेजने के मुद्दे पर जल्द ही संसद में चर्चा कराने की घोषणा करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें